फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: हफ्ते के बीच में एविक्शन से शो में आया ट्विस्ट, निक्की-राखी नहीं घर का ये सदस्य हुआ बेघर

Tue, 09 Feb 2021 08:14 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक्की तंबोली, राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस 14 में सोमवार को कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने उनके करीबी और दोस्त पहुंचे। अली गोनी को सपोर्ट के लिए जैस्मीन भसीन आईं। वह घर के सभी सदस्यों के बारे में अली गोनी और राहुल वैद्य को अपनी राय देती हैं। इस बीच जैस्मीन और अली अपने प्यार का इजहार भी करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक-ज्योतिका दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी
रुबीना दिलैक को सपोर्ट करने उनकी बहन ज्योतिका दिलैक आती हैं, वहीं निक्की तंबोली के लिए जान कुमार सानू, राहुल वैद्य के लिए तोशी सबरी, अभिनव शुक्ला के लिए राहुल महाजन और राखी सावंत के लिए विंदू दारा सिंह सपोर्ट के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स टीवी
कंटेस्टेंट के करीबियों के लौटने से घर में रौनक लौट आती है और सभी एक साथ बैठकर बातें करते हुए नजर आते हैं। सभी कनेक्शन एक हफ्ते के लिए घर में रहेंगे। दो हफ्ते बाद ही बिग बॉस 14 का फिनाले होने वाला है, ऐसे में कंटेस्टेंट अपने गेम को कैसे मजबूत कर सकते हैं उनके करीबी बताएंगे।

4 of 5
राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : कलर्स टीवी
एपिसोड के आखिर में सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन होगा। बिग बॉस के एलान के बाद घरवाले हैरान रह जाते हैं। यहां ट्विस्ट इससे आया कि इसका अधिकार घर में पहुंचे कंटेस्टेंट के करीबियों को दिया जाएगा। वह यह बताएंगे कि इस हफ्ते किसे घर से बेघर होना चाहिए। प्रोमो में राखी सावंत और निक्की तंबोली रोती हुई नजर आती हैं। हालांकि दोनों में से कोई बेघर नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनव शुक्ला - फोटो : कलर्स टीवी
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक अभिनव शुक्ला एविक्ट हो गए हैं। इस तरह अब घर में रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, एजाज खान की जगह पहुंचीं देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत बचे हैं। हालांकि यह तो एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा कि वाकई कौन बेघर हुआ है। अभिनव के जाने की खबर सुनकर ट्विटर पर #AbhinavShukla टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। फैंस का कहना है कि वह टॉप 5 के लिए डिजर्व करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें