फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक ने साझा की पत्नी कश्मीरा की तस्वीर, कहा- 'तुम पर हमें हमेशा गर्व..'

Tue, 15 Dec 2020 06:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम
रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इन दिनों पुराने कई सीजन के कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इन सभी कंटेस्टेंट्स को चैलेंजर का दर्जा दिया गया है। चैलेंजर के तौर पर एंट्री लेने वालों में विकास गुप्ता, राखी सावंत, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, मनु पंजाबी और राहुल महाजन का नाम शामिल है। इन सभी के खेल और रणनीति को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 14 के घर में कश्मीरा शाह के खेल और रणनीति की काफी तारीफ हो रही है। ऐसे में उनके पति और मशहूर अभिनेता-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा की तारीफ की है। उन्हें कश्मीरा पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। कृष्णा अभिषेक ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए कही है। साथ ही पत्नी कश्मीरा की तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक - फोटो : file photo
कृष्णा अभिषेक ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कश्मीरा की बिकिनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह स्विमिंग पूल के अंदर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कृष्णा ने कश्मीरा के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'तुम हमें हमेशा गर्व महसूस करवाती हो और मुझे पता है कि आगे भी तुम यह जारी रखोगी।'
 

4 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : instagram
कृष्णा अभिषेक ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आपका निडर रवैया आपको अलग-अलग जगहों पर लेकर जाएगा। मैं तुमसे प्यार करता हूं कैश।' इसके साथ की कृष्णा अभिषेक ने अपने पोस्ट में कश्मीरा शाह को बिग बॉस 14 के लिए भी बधाई दी है। सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही कृष्णा अभिषेक का पोस्ट भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : Instagram - kashmera1
कश्मीरा शाह की तस्वीर को उनके और कृष्णा अभिषेक के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि जब से बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स की एंट्री हुई तब से शो में नया रोमांच पैदा हो गया है। दर्शक शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शो में रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और एजाज खान फाइनलिस्ट हैं।

पढ़ें: 'मट्टो की साइकिल' चली अमेरिका, न्यूयॉर्क में होने जा रहे फिल्म फेस्टिवल में होगा एक और प्रीमियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें