फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य के समर्थन में उतरे टेलीविजन सितारे, जैस्मिन भसीन ने लगाए थे ये आरोप

Thu, 29 Oct 2020 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन भसीन, राहुल वैद्य - फोटो : बिग बॉस
बिग बॉस 14 में बीते दो दिनों में कई कंटेस्टेंट के बीच लड़ाइयां देखने को मिली। जैस्मिन भसीन और राहुल वैद्य टास्क के दौरान एक दूसरे से भिड़ गए। टास्क के दौरान घर वालों को अपना ट्रैवेल बैग सुरक्षित रखना था जबकि अन्य को उस ट्रैवेल बैग को खींचना था। राहुल ने जैस्मिन का बैग खींचा था जिसकी वजह से उन्हें हल्की सी चोट लग गई। जिसके बाद जैस्मिन वहां से चली जाती हैं और औरतों को कमजोर बताने वाले लोगों पर भड़क जाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुधवार प्रसारित एपिसोड में जैस्मिन ने राहुल पर पानी फेंक दिया। राहुल इस वक्त रेड जोन में हैं। इस दौरान रुबीना दिलैक ने जैस्मिन का समर्थन किया। हालांकि घर के कई सदस्य राहुल के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। यही नहीं अब सोशल मीडिया पर टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारों ने राहुल वैद्य का समर्थन किया।
विज्ञापन

3 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : instagram/kamyapunjabi
काम्या पंजाबी ने लिखा कि ‘राहुल तुम गलत नहीं हो। जैस्मिन और उनका गैंग ओवरएक्टिंग कर रहे हैं या फिर हार हैंडल नहीं कर पा रहे हैं। यह लोग क्या बात बात पर औरत और मर्द का ज्ञान बांटना शुरू कर देते हैं। औरत औरत औरत करके औरत ही औरत को कमजोर बनाती और दिखाती है।‘
 
 

4 of 5
Debina Bonnerjee - फोटो : instagram/debinabon
देबीना चौधरी ने लिखा कि 'जब आप एक ही स्तर पर खेल रहे हो तो ये औरत मर्द क्या है? माफ करिए लेकिन मैं राहुल वैद्य का समर्थन करती हूं। मैं उसे बेवजह निशाना बनाते हुए देख रही हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jay Bhanushali - फोटो : instagram/ijaybhanushali
अभिनेता जय भानुशाली ने कहा कि 'पिछले एपिसोड में उसने (राहुल वैद्य) जो नॉमिनेशन किया वो गलत था लेकिन आज के एपिसोड में मुझे नहीं लगता कि उसने जैस्मिन को धमकी दी। हो सकता है कि यह उसकी रणनीति हो।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें