फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: 'यौन शोषण' के बारे में नहीं जानते थे एजाज के घरवाले, बात सुनकर पिता ने दिया ये रिएक्शन

Sun, 27 Dec 2020 04:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan
टीवी जगत के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है। शो में एक्टर्स की लड़ाई, दोस्ती और राज के खुलासे इस सीजन को भी मजेदार बना रहे हैं। हालांकि सभी कंटेस्टेंट के बीच में एक्टर एजाज खान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एजाज ने देश के सबसे बड़े रियलिटी शो पर अपने जीवन से जुड़ी एक बेहद ही दर्दनाक घटना का जिक्र किया। उनके इस खुलासे से सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके पिता भी हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी
एजाज ने उस घटना का जिक्र किया जिसे वो हमेशा खुद के अंदर छिपा कर रखते थे। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके साथ 'यौन शोषण' किया गया था। उनका ये एक ऐसा दर्दनाक राज है जिसके बारे में उनके परिवार वाले भी नहीं जानते थे। अब एजाज को ये डर सता रहा है कि उनके पिता इस बात को सुनकर क्या प्रतिक्रिया देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज के इस खुलासे के बाद उनके भाई इमरान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने एजाज के इस खुलासे पर क्या बोला है। एक इंटरव्य़ू में इमरान ने बताया कि, 'हमें बहुत दुख हुआ जब हमने ये सब सुना। पिता तो हमारे काफी दुखी हैं। उन्होंने हमसे इस बारे में बात भी नहीं की है'।

4 of 6
एजाज खान - फोटो : instagram: colorstv
बता दें कि कुछ समय पहले ही एजाज ने इस राज का खुलासा करने की बात कही थी। एजाज ने कहा था कि, 'ये बात सिर्फ मैं और मेरे थेरेपिस्ट जानते हैं। मेरे अब्बा नहीं जानते ये , मुझे सिर्फ उनकी फिक्र है। मुझे टच से प्रॉब्लम है क्योंकि जब मैं छोटा था तब....मैं शर्मिंदा नहीं हूं क्योंकि वो मेरी गलती नहीं थी। पापा आई एम सॉरी'।
विज्ञापन

5 of 6
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
इमरान ने आगे कहा कि,'मुझे उम्मीद है कि जब एजाज भाई बाहर आएंगे तब उनकी पिता से बात हो जाएगी। हम एक परिवार के तौर पर उनका पूरा सपोर्ट करते हैं। ये बहुत ही निजी मुद्दा है जिस बारे में मैंने भी पिता से बात नहीं की है'। इतना ही नहीं एजाज के भाई इमरान ने पवित्रा संग उनके रिलेशन पर भी कमेंट किया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram
इमरान ने कहा कि, 'पवित्रा की पर्सनालिटी बहुत जबरदस्त है और उनकी ही वजह से एजाज का भी सॉफ्ट साइड सामने आया है। हमें बहुत खुशी है कि पवित्रा एजाज का मजबूती से साथ दे रही हैं। एजाज जब भी किसी को पसंद करते हैं तो वो खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अब देखना होगा कि इनका रिलेशन कैसे आगे बढ़ता है'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें