छोटे पर्दे का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। शो में कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हुई है, जिससे शो में नए ट्विस्ट भी देखने को मिलते रहते हैं। इस बीच बिग बॉस 14 में आए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अली गोनी को गुस्सा आ गया और उन्होंने बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।