फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच घरवालों को लगेगा तगड़ा झटका, ये कंटेस्टेंट हो जाएगा बाहर

Thu, 26 Dec 2019 08:10 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस 13 में पिछले हफ्ते जो कुछ हुआ उससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक देखना चाहते हैं कि अब रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का ये रिश्ता कहां तक पहुंचता है । इस हफ्ते घर से कोई भी आउट नहीं हुआ है । सलमान खान ने वीकेंड के वार में बताया था कि अरहान और मधुरिमा बॉटम 2 में हैं और अगले हफ्ते इसका फैसला होगा । 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
घर में अब एक कैप्टन बनेगा और क्रिसमस पार्टी भी होगी । इस बीच बिग बॉस घरवालों को एक जोरदार झटका देंगे । दरअसल, इस हफ्ते बीच में ही घर से एक कंटेस्टेंट आउट हो जाएगा । ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं विकास गुप्ता हैं । विकास की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी । 
विज्ञापन

3 of 5
Vikas Gupta - फोटो : voot
उन्हें देवोलीन की जगह घर में लाया गया था । देवोलीना के पीठ में चोट लगी थी इसलिए वो इलाज के लिए घर चली गई थीं । उनकी जगह बिग बॉस सीजन 11 के मास्टर माइंड विकास गुप्ता को घर में लाया गया था । अब जब देवोलीना ठीक हो गई हैं तो विकास की घर वापसी होगी । 
 

 

4 of 5
शहनाज, विशाल - फोटो : Social Media
बता दें कि घर में कैप्टेंसी टास्क में दो कंटेस्टेंट दावेदार बनेंगे । ये दाे दावेदार विशाल आदित्य सिंह और शहनाज हैं । कैप्टेंसी टास्क में रश्मि का एक बार फिर उग्र रूप दिखेगा । दरअसल, टास्क में माहिर, अरहान को इस तरह धक्का देती हैं कि उन्हें सिर में चोट लग जाती है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhurima Tuli and Vikas Gupta - फोटो : voot
ये देख रश्मि दौड़कर आती हैं और माहिरा को धक्का देकर कहती है, 'ये कोई खेलने का तरीका नहीं है । बेवकूफ लड़की ।' तभी कैप्टेंसी टस्क के संचालक विकास गुप्ता कहते हैं कि रश्मि ये क्या कर रही हो । इसके बाद माहिरा का रश्मि से बहुत झगड़ा हाता है । 
 

बिग बॉस 11 के बाद से इतना बदल गया सपना चौधरी का लुक, ठाठ-बाट देख यकीन नहीं कर पाएंगे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें