फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 जीतने के बाद बुरी तरह ट्रोल हो रहे सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस ने कहा- 'विनर बनने लायक नहीं'

Sun, 16 Feb 2020 01:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले 15 फरवरी को हुआ । आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला टॉप 2 कंटेस्टेंट बने । इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला विनर बने और आसिम फर्स्ट रनर अप । सिद्धार्थ को 50 लाख रुपये कैश प्राइज भी मिला है । टॉप 4 में रश्मि देसाई और शहनाज गिल भी थीं । ट्रॉफी जीतने के बाद सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपना पहला वीडियो शेयर कर फैंस को धन्यवाद कहा है ।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
इस वीडियो में सिद्धार्थ हाथ में ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं । उन्होंने अपने इस वीडियो में फैंस को धन्यवाद कहा । साथ ही कहा कि मुझे नहीं पता कि बाहर क्या दिखा लेकिन आप लोगों ने मेरा सपोर्ट किया । मैं सबका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं । सिद्धार्थ ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'ट्रॉफी घर आ गई है।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सिद्धार्थ के इस पोस्ट को 7 घंटे में 11 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं । सिद्धार्थ के इस वीडिया पर कुछ ने तो उन्हें बधाई दी तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । लोगों का कहना है कि मेकर्स ने पक्षपात करके सिद्धार्थ को जिता दिया है । कुछ फैंस कह रहे हैं कि आसिम को जीतना चाहिए था तो कुछ शहनाज का नाम ले रहे हैं ।
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
सिद्धार्थ के जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर #FixedWinnerSidharth, #ScriptedBiggBoss13 जैसे हैश टैग ट्रेंड कर रहे हैं । कुछ सेलेब्रिटीज भी सिद्धार्थ के विनर बनने से खुश नहीं हैं। गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है । उन्होंने कहा, ''वास्तव में वो सभी गुण जो एक विजेता के पास होने चाहिए वो आसिम में थे। बिग बॉस में उनके सफर का वीडियो इस बात का सबूत है।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। किश्वर ने ट्वीट किया, 'ये कितना ज्यादा उम्मीद के मुताबिक रहा है। पारस ने पैसा लेकर शो छोड़ दिया, आसिम और सिद्धार्थ टॉप दो में गए...और उस कंटेस्टेंट ने शो जीता जो जीतना डिजर्व नहीं करता था।' 

Bigg Boss 13: शो जीतने के बाद सिद्धार्थ ने दिया पहला इंटरव्यू, आसिम के बारे में बोल दी ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें