बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला विनर बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं । एक ओर जहां रश्मि देसाई के साथ उनकी झड़प होती रहती है । वहीं शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ की अच्छी बॉन्डिंग है । शो का एक नया प्रोमो सामने आया है । इस प्रोमो में शहनाज और सिद्धार्थ एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
प्रोमो में दिख रहा है कि आरती, सिद्धार्थ और शहनाज से बात कर रही हैं । आरती कहती हैं कि सिद्धार्थ को मनाना बहुत मुश्किल है लेकिन शहनाज ये काम अच्छे से कर लेती हैं । ऐसा कैसे हो सकता है । इस पर सिद्धार्थ, शहनाज की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'मैं इसे पसंद करता हूं ।'
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : Social Media
तब आरती कहती हैं, 'कैसा पसंद करते हो ।' तब सिद्धार्थ कहते हैं, 'एक दोस्त की तरह पसंद करता हूं ।' फिर आरती पूछती हैं कि तुम्हें शहनाज में क्या अच्छा लगता है। तब सिद्धार्थ कहते हैं, 'मुझे कुछ भी नहीं पसंद, लेकिन सबकुछ पसंद है ।' यही सवाल आरती, शहनाज से भी पूछती हैं ।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors TV
तब सना यानी शहनाज कहती हैं, 'मुझे उसकी जरूरत भी है और उससे प्यार भी है । मुझे ऐसा लड़का ही चाहिए ।' ये कहकर सना, सिद्धार्थ को गले लगा लेती हैं । इसी प्रोमो में घरवाले, माहिरा को कामचोर कहते नजर आए । साथ ही सब उन्हें नॉमिनेट करते भी दिख रहे हैं ।
वहीं माहिरा, रश्मि से कहती नजर आती हैं कि फुटेज के लिए तुम लोग कुत्तों की तरह भौकते हो । आज यानी बुधवार को नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी । अब देखना ये है कि आज घर का कौन सा सदस्य नॉमिनेट होता है ।