फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ-रश्मि से पहले ये 7 जोड़े कर चुके रोमांस, इस कंटेस्टेंट की तो प्रेग्नेंसी की उड़ी थी अफवाह

Tue, 26 Nov 2019 11:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
bigg boss - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में अब मेकर्स रोमांस का तड़का लगाने जा रहे हैं। वो भी ऐसे दो कंटेस्टेंट के बीच जिसकी उम्मीद दर्शकों को भी नहीं होगी। घर में हमेशा लड़ते झगड़ते दिखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई आने वाले एपिसोड में रोमांस करते दिखेंगे। दोनों बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करेंगे। दरअसल ये सब बिग बॉस के एक टास्क के दौरान होगा। बिग बॉस के घर में पहले ऐसा कई बार हुआ जब जोड़ियों के बीच नजदीकियां दिखे गई हैं। तो आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर जो पर्दे पर रोमांस करते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 7
पायल रोहतगी और राहुल महाजन - फोटो : सोशल मीडिया
पायल रोहतगी और राहुल महाजन
बिग बॉस सीजन 2 में पायल रोहतगी और राहुल महाजन का अफेयर सबकी जुबान पर था। इनकी केमेस्ट्री सारी हदें पार कर गई थीं। पायल और राहुल शो में काफी करीब नजर आते थे। पायल ने तो ऑन एयर राहुल को किस भी किया था।
विज्ञापन

3 of 7
प्रवेश राणा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रवेश राणा और क्लॉडिया
इन दोनों का दोस्ताना भी बिग बॉस 3 में खासा हाईलाइट रहा। पूरे बिग बॉस के दौरान प्रवेश, क्लॉडिया को हिंदी सिखाते नजर आए। यही नहीं वो क्लॉडिया के लिए हिंदी गाने गाते थे और उनके नजदीक रहते थे। शो से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।

4 of 7
Veena Malik and Ashmit Patel - फोटो : file photo
वीना मलिक और अस्मित पटेल
बिग बॉस सीजन 4 के कंटेस्टेंट वीना मलिक और अस्मित पटेल की सिजलिंग हॉट केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। इन दोनों का लव अफेयर काफी परवान चढ़ा था। शो के कुछ फुटेज ऐसे थे जिन्हें टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था। शो के दौरान वीना और अस्मित कई बार इंटीमेट होते देखे गए।
विज्ञापन

5 of 7
Akashdeep Saigal - फोटो : social media
आकाशदीप सहगल और पूजा बेदी
बिग बॉस सीजन 5 के कंटेस्टेंट रह चुके पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं थीं। जब पूजा बिग बॉस के घर से निकल रही थीं तब दोनों की नजदीकियां साफ नजर आ रही थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद आकाश ने पूजा के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था।
विज्ञापन

6 of 7
Kushaal tondon and Gauhar Khan
गौहर खान और कुशाल टंडन
बिग बॉस 7 के दौरान गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच भी लव केमेस्ट्री देखने को मिली। ये दोनों लव बर्ड अक्सर रात में गाना गाते, गेम्स खेलते और एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gautam gulati and diandra
गौतम गुलाटी और डिआंड्रा
बिग बॉस सीजन 8 में गौतम गुलाटी और डिआंड्रा ने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। शो में दोनों किस भी करते नजर आए थे। बाद में  गौतम ने कहा था कि 'हां मैं उसके प्रति आकर्षित था इसलिए उन्हें किस किया था।' डिआंड्रा के शो के बाहर होने के बाद ऐसी भी अफवाह थी कि प्रेग्नेंट होने के चलते वो बाहर हुई हैं हालांकि डिआंड्रा ने इन खबरों को खारिज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें