रियलिटी शो बिग बॉस 13 में सोमवार को एकदम अलग अंदाज में नजर आया। कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों के बीच बिग बॉस के घर में रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। रोमांस सिद्धार्थ शुक्ला-रश्मि देसाई और विशाल- माहिरा के बीच देखने को मिला। हैरान करने वाली बात ये है सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री ली तबसे ही दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला, ऐसे में टास्क के दौरान रोमांटिक टास्क करना उनके फैंस के लिए दिलचस्प था। वहीं इस टास्क के बाद रश्मि ने सिद्धार्थ के लिए प्यार दिखाया, वहीं सिद्धार्थ ने उनके सीने में खंजर घोंपा। ये हुआ नॉमीनेशन टास्क में..