फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनस्क्रीन 'मां' ने बताई सिद्धार्थ शुक्ला की सच्चाई, सेट पर रश्मि के साथ ऐसा करते थे बर्ताव

Tue, 24 Dec 2019 04:05 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vaishnavi macdonald - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट के रूप में फैंस के सामने आए हैं । सभी घरवालों के साथ उनका बर्ताव बेहद खराब रहता है। सलमान खान ने भी उन्हें कई बार चीखने-चिल्लाने के लिए मना किया है लेकिन उनका गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा । घरवालों ने उन पर लड़ाई के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है । 
विज्ञापन

2 of 5
Vaishnavi Macdonald, Siddharth and Rashami - फोटो : file photo
हाल ही में रश्मि के साथ सिद्धार्थ की बहुत लड़ाई हुई । ये लड़ाई मार-पीट तक पहुंच गई । रश्मि ने सिद्धार्थ के बारे में घर में कई खुलासे किए । रश्मि ने बताया कि सिद्धार्थ कलर्स के शो 'दिल से दिल तक' के सेट पर किस तरह का बर्ताव करते थे। अब सिद्धार्थ के बारे में उनकी कोस्टार वैष्णवी महंत ने भी उनकी पोल खोल दी है । 
विज्ञापन

3 of 5
Vaishnavi Macdonald - फोटो : instagram
वैष्णवी ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि सिद्धार्थ सेट पर ऐसे ही थे जैसे बिग बॉस में दिख रहे हैं । उन्होंने बताया, 'सिद्धार्थ का सेट पर एक एक्टर के साथ झगड़ा हुआ था। सिद्धार्थ बेवजह उसे उकसाते थे । वो एक अच्छा एक्टर था और अपना काम करता था लेकिन सिद्धार्थ बार-बार उसके बारे में गलत चीजें बोलते रहते थे ।'
 

 

4 of 5
Vaishnavi Macdonald - फोटो : instagram
'एक वक्त ऐसा भी आया कि उस एक्टर ने कह दिया कि वो सिद्धार्थ के साथ काम नहीं करेंगे । तब प्रोड्यूसर ने उन्हें शो से निकाल दिया था । सिद्धार्थ का ये रवैया किसी को पसंद नहीं था ।' बता दें कि वैष्णवी ने इससे पहले रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते के बारे में भी बात की थी । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vaishnavi Macdonald - फोटो : file photo
वैष्णवी ने कहा था, 'हम लोगों को ऐसा दिखता था कि रश्मि सिद्धार्थ को पसंद करती थीं । लेकिन शायद ये एक तरफा प्यार था । जब सिद्धार्थ शो छोड़कर जा रहे थे तो रश्मि ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया था । दोनों साथ में इतने अच्छे लगते थे कि हमें लगता था कि दोनों की सच में शादी हो जाए । रश्मि एक शांत लड़की है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें