फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गया शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता, सिड बोले- जो अपने मां-बाप का नहीं वो...

Wed, 22 Jan 2020 02:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस के घर में दर्शकों ने शहनाज कौर और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बहुत पसंद किया। लोगों ने इसे 'सिडनाज' का नाम दिया। सिद्धार्थ और शहनाज ने घर में एक दूसरे से खुलकर प्यार का इजहार किया लेकिन अब लगता है इन दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। मंगलवार के ऐपिसोड में सिद्धार्थ ने कुछ ऐसा कह दिया जो इनके रिश्तों को खत्म कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
दरअसल बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज का रिश्ता कुछ तल्ख लग रहा है। हालांकि इसके बाद भी दोनों के बीच अच्छी बातचीत होती रही। लेकिन मंगलवार के ऐपिसोड में दिखाया गया कि जब सिद्धार्थ और शहनाज गार्डन में बैठे तो दोनों के बीच काफी बातचीत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
सिद्धार्थ ने शहनाज से कहा, 'जो अपने मां-बाप का सगा नहीं होता वो किसी  का सगा नहीं होता... समझी और तूने ये सौ बार दिखा दिया। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं और मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। मैंने बहुत बार देखा.. तीन महीनों में, तेरे तरीकों को कई बार बच्चा समझ कर जाने दिया। बहुत बार नासमझ होकर जाने दिया.. पर मुझे पता है तू बहुत स्मार्ट है। मैं ऐसे लोग से दूर ही रहता हूं।' 

4 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
ऐसा कहकर सिद्धार्थ गार्डन से चले गए और शहनाज की आंखों में आंसू भर आए। इसके बाद शहनाज ने सिद्धार्थ से बाथरूम में कहा-
शहनाज- एक बात पूछनी है तेरे से। तुझे ये कैसे पता कि मैं अपने मां-बाप की सगी नहीं हूं?
सिद्धार्थ- मैंने तुम पर बहुत टाइम और इमोशन बेकार कर दिया है और मुझे अब नहीं करना। 
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
शहनाज- वो कोई प्राब्लम नहीं है, बस मुझे ये सुनना है कि मैं अपने मां-बाप की सगी कैसे नहीं हूं? 
सिद्धार्थ- तुमने खुद ही ये बोला।
शहनाज- मेरी सांस अटकी हुई है इस बात पर मुझे बताओ। 
सिद्धार्थ- मुझे लगा मैंने बोल दिया
शहनाज- तुझे मेरी स्टोरी पता भी है। तेरे को कुछ पता भी है। अगर नहीं पता तो मत बोला कर कुछ।
ऐसा कहकर शहनाज गुस्से में बाथरूम में चली गईं और अपने बिस्तर में लेटकर रोने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 13 - फोटो : social media
इसके अलावा घर में मंगलवार को सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बिग बॉस को उन्हें कंफेशन रूम में बुलाना पड़ा। 

'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन के किरदार का ये है सलमान खान कनेक्शन, पोस्टर साझा कर किया इशारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें