Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh
- फोटो : voot
दरअसल, बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क के दौरान शहनाज अजीब हरकतें कर रही थीं। उनकी हरकतों से परेशान होकर शेफाली ने बोल दिया कि आप मुझे कभी-कभी पंजाब की राखी सावंत लगती हैं। शेफाली की ये बात सुनकर शहनाज काफी गुस्सा हो जाती हैं और वह हिमांशी पर तंज कसना शुरू कर देती हैं। इसके बाद शहनाज पारस और माहिरा के पास जाकर बोलती हैं- मुझे सब समझ में आ रहा है कि कहां से ये सब शब्द आ रहे हैं। कौन किसको गेम सिखा रहा है। ये बात सुन हिमांशी शेफाली से कहती हैं। आपने जो बोला अपनी तरफ से बोला, लेकिन अभी सब मुझ पर आएगा। आत्म जुनून की भी एक हद होती है।