फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के मंच पर दिखी 'दबंग' और 'मर्दानी' की चुलबुल केमिस्ट्री

Sun, 08 Dec 2019 01:24 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan and Rani Mukerji - फोटो : amar ujala, mumbai
देश के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 2' के प्रमोशन के लिए पहुंची। शो में सलमान और रानी की चुलबुल केमिस्ट्री नजर आई। सेट से जो तस्वीर सामने आई हैं उसमें रानी और सलमान जमकर ठहाके मारते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि जहां 13 दिसंबर को रानी की फिल्म 'मर्दानी 2' रिलीज हो रही है तो वहीं 20 दिसंबर को सलमान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि दोनों एक साथ 'हैलो ब्रदर', 'बाबुल', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'कहीं प्यार ना हो जाए' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Salman with dabangg 3 team - फोटो : amar ujala, mumbai
'बिग बॉस' के सेट पर रानी के अलावा 'दबंग 3' के निर्देशक प्रभुदेवा, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी नजर आईं।  शो के होस्ट और फिल्म के हीरो खुद सलमान खान हैं इसलिए यह एपिसोड और भी खास बन गया। सामने आई तस्वीर में सलमान खान, सई और सोनाक्षी के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। तीनों की केमिस्ट्री एक साथ खूब जच रही है। गौरतलब है कि 'दबंग' की तीसरी किस्त इस फ्रेंचाइजी की प्रीक्वल है जिसमें दर्शक चुलबुल पांडे से दबंग चुलबुल पांडे बनने की कहानी को देखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
Sai manjrekar and Sonakshi Sinha - फोटो : amar ujala, mumbai
इस मौके पर सई और सोनाक्षी गुलाबी रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू कर रही हैं। वहीं 'दबंग' की पहली पार्ट से अपना करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी की 'दबंग 3' पच्चीसवीं फिल्म है।
विज्ञापन

4 of 4
Salman Khan With Prabhu Deva - फोटो : amar ujala, mumbai
सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। अभिनेता-निर्देशक के तौर पर दोनों की यह दूसरी फिल्म है। बता दें कि 'दबंग 3' प्रमोशन के साथ ही सलमान खान और प्रभु देवा इन दिनों 'राधे' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।  

आयुष्मान खुराना की ऑनस्क्रीन मां ने जब 60 की उम्र में पहनी फ्रॉक, ऐसा था फैंस का रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें