रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा शो से बाहर आते ही रश्मि ने अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान को लेकर भी कई बातें कहीं थीं। उन्होंने कहा था, 'मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। मैंने शो में ही अपना फैसला सुना दिया था। मैं बहुत प्रैक्टिकल हूं। घर के अंदर थी, इस वजह से मुझे कई सारी चीजें पता नहीं चल पाईं। मैं आंख बंद करके कोई भी फैसला नहीं लेना चाहती। सब जानने के बाद अब मैंने अपना फैसला ले लिया है। मैं अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं।'