फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने रश्मि को आखिरी बार फोन पर बोली थी ऐसी बात, ब्लॉक करना पड़ा था नंबर

Tue, 24 Dec 2019 01:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई को लेकर कई खुलासे हो चुके हैं। उनकी निजी के बारे में जो कुछ सामने आया उससे हर कोई हैरान है । पहले रश्मि और अरहान के रिश्ते के बारे में पता चला । फिर अरहान का एक बेटा होने की बात सुन रश्मि टूट गईं । फिर उनके पारिवारिक झगड़े का भी मामला खुला । इन सब के बीच सिद्धार्थ शुक्ला का रश्मि को ऐसी लड़की बोलना, उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया । 
विज्ञापन

2 of 7
bigg boss 13 - फोटो : voot
इस बात को लेकर रश्मि ने सलमान खान के सामने खूब बवाल मचाया । वहीं सलमान ने भी मामला सुलझाने की कोशिश की । अभी भी रश्मि और सिद्धार्थ के बीच अनबन बनी हुई है । हाल ही में टेलिकास्ट हुए शो में रश्मि ने अरहान को बताया कि उनके और सिद्धार्थ के बीच पास्ट में क्या-क्या हुआ था ।
विज्ञापन

3 of 7
bigg boss 13 - फोटो : voot
दरअसल, रश्मि और सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में काम किया था । वो सीरियल के दौरान की कई बातों का खुलासा करते हुए कहती हैं, 'सेट पर बहुत ही गंदे तरीके से लड़ाई-झगड़े होते थे। कल उसने (सिद्धार्थ) कहा कि प्रोडक्शन इतना परेशान हो चुका था कि हम दोनों में से किसी एक को निकालना चाहता था। मैंने ऐसी कोई हरकत नहीं की थी लेकिन उसकी हरकतें इतनी गंदी थीं कि प्रोडक्शन ने उसको बुलाया था।'

4 of 7
bigg boss 13 - फोटो : voot
'दो बार उसे निकाला गया है। एक बार चैनल की वजह से वापस आया है और एक बार उसने खुद माफी मांगी थी। सीरियल के दौरान उसने एक को-एक्टर के साथ मारपीट भी की थी। उसके चक्कर में भी बहुत नाटक हुआ था। उस दौरान चैनल की ओर से दो बार मीटिंग हुई।' यहां रश्मि ने अरहान को बताया कि उनकी सिद्धार्थ से फोन पर आखिरी बार क्या बात हुई थी । 
 
 
विज्ञापन

5 of 7
bigg boss 13 - फोटो : voot
रश्मि रोते हुए अरहान से कहती हैं, 'मुझे याद है जब उसने आखिरी बार मुझसे फोन पर बात की थी। आरती सिंह मुझे अपना दोस्त कहती है लेकिन उसने भी मुझे धोखा दिया था। उसने मुझे सपोर्ट नहीं किया जबकि उसे सब सच पता है । उस आखिरी कॉल में सिद्धार्थ ने मुझसे इतनी गंदी तरह बात की थी । मैंने तुरंत उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वो फोन करने के लिए मरा जा रहा था।'
विज्ञापन

6 of 7
bigg boss - फोटो : social media
'जब हमारी बात नहीं हो रही थी तब उसने आरती को फोन किया और उससे कहा कि रश्मि से बात करा दे। आरती इमोशनली बेवकूफ बनी। आरती की जगह वो मुझसे मिलने आया और माफी मांग रहा था। मैंने आज तक ये बातें नहीं बोलीं चलो ठीक है। मैंने आरती को भी नहीं बोला लेकिन आज जब मेरी बारी आई तब आरती भी मेरा समर्थन करने नहीं आई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bigg boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद रश्मि ने आरती से भी यही बात कही । उन्होंने आरती से कहा कि जब आपको पता है कि वो झूठ बोल रहा था तो तुमने सच क्यों नहीं बताया । इस पर आरती भड़क उठीं । उन्होंने कहा कि वो किसी की पिछली जिंदगी को शो में नहीं लाना चाहती थीं । ये सब बातें सिद्धार्थ शांति से सुनते रहे और मुस्कुराते रहे । 

रिलीज से ठीक पहले विवादों में पड़ी दीपिका पादुकोण की 'छपाक', फिल्म पर कहानी चोरी का आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें