'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के झगड़े के चर्चे घर के बाहर भी जोरों पर हैं। प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा भी बिग बॉस को फॉलो कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिद्धार्थ और आसिम झगड़ रहे हैं। वीडियो के साथ मीरा ने सलमान खान को टैग किया है।