बिग बाॅस 13 में एक नई लव स्टोरी शरू होती दिख रहे हैं । पिछले दिनों पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया । फैंस के लिए ये बहुत हैरान करने वाला था । इतना ही नहीं माहिरा ने शहनाज से भी कहा कि वो पारस के पास ना आएं क्योंकि वो उनसे प्यार करती हैं। ये कहते हुए माहिरा ने पारस को किस भी कर लिया ।
विज्ञापन
2 of 7
Mahira Sharma and Paras
- फोटो : twitter
हालांकि माहिरा इससे पहले तक शो में ये कहती आई हैं कि उनके घर में अफेयर करने की इजाजत नहीं है । ऐसा करने पर उनका घर से निकलना बंद हो जाता है। अब पारस और माहिरा की बढ़ती नजदीकियों को देख माहिरा की मां सानिया शर्मा का बयान आया है ।
विज्ञापन
3 of 7
Paras Chhabra and Mahira Sharma
- फोटो : twitter
सानिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरी बेटी को पारस से कोई प्यार नहीं हुआ है । उसने ऐसा केवल शहनाज को रोकने के लिए कहा । क्योंकि शहनाज उनकी दोस्ती को लव ट्रायएंगल का नाम दे रही थीं । मैं अपनी बेटी को बहुत अच्छे से जानती हूं। वो ऐसा कुछ नहीं करेगी ।'
4 of 7
Paras and Mahira
- फोटो : twitter
'शहनाज पहले दिन से ही पारस और माहिरा की दोस्ती तोड़ने की कोशिश कर रही हैं । उसका पारस के साथ अच्छा बॉन्ड है और वह शो में केवल अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है कि यह माहिरा का कंफेशन नहीं फ्रस्ट्रेशन है। जैसा कि प्रोमो में दिखाया है कि माहिरा कह रही है कि वो पारस को पसंद करती है लेकिन मैं जानती हूं कि वह सिर्फ दोस्त हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
Mahira and Paras
- फोटो : twitter
सानिया आगे कहती हैं, 'माहिरा तो पारस की गर्लफ्रेंड के बारे में जानती है और मैं जानती हूं कि मेरी बेटी लव अफेयर में नहीं पड़ेगी। वह केवल 22 साल की है। जब भी वह घर से निकलेगी तो उसे पारस की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चलेगा कि वह उसके लिए क्या कर रही है । वो पारस की फीलिंग को एंटरटेन नहीं करेगी।'
विज्ञापन
6 of 7
Paras, Mahira and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
'एक मां होने के नाते, मैं कभी नहीं चाहूंगी कि मेरी बेटी किसी के रिश्ते को तोड़े और मैं जानती हूं कि माहिरा यह अच्छी तरह समझती है। मैं केवल यह जानती हूं कि पारस, माहिरा का अच्छा दोस्त है। मैं नहीं जानती कि शहनाज क्यों ऐसा करती है। उसे इतने अच्छे दोस्त मिले हैं। वह दोस्ती की कीमत नहीं समझती ।'
पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के बारे में सानिया शर्मा ने कहा, 'मैं समझती हूं कि कोई भी लड़की कैसा महसूस करेगी अगर उसका पार्टनर शो में ऐसे पेश आए। यह लड़की पारस के लिए बहुत कुछ कर रही है और मुझे भी यह सोशल मीडिया के जरिए ही पता चला। मैं नहीं चाहती कि उसका दिल दुखे। पारस ने पहले ही दिन से कहा है कि वह यहां गेम के लिए आया है और वह यही कर रहा है। आकांक्षा इसके बारे में जानती है।'