फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शहनाज पर भड़कीं गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला की इस हरकत की वजह से बोली ऐसी बात

Tue, 11 Feb 2020 04:53 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Shukla, Shehnaz Gill, Gauhar Khan - फोटो : amar ujala
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स और जोड़ी में से एक रहे हैं। दर्शकों ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया। शो के अंदर जहां दोनों के बीच काफी प्यार नजर आता है वहीं ये दोनों अब कई मौकों और बात पर एक-दूसरे से झगड़ने भी लगते हैं। हाल ही में इन दोनों के बीच एक बार फिर से पारस छाबड़ा को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को खरी-खोटी सुनाई। 
विज्ञापन

2 of 5
Gauhar Khan - फोटो : social media
सिद्धार्थ शुक्ला से कुछ समय लड़ने के बाद हालांकि शहनाज फिर से उनसे बात करने लगती हैं, लेकिन शहनाज की इन हरकतों पर बिग बॉस की पूर्व विजेता गौहर खान ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'पहली बार मैं सिद्धार्थ शुक्ला की बातों से सहमत हूं जब वह शहनाज से कहते हैं कि सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं है क्या ? उन्होंने शहनाज को गंध बोला। तेरी जैसी शब्दों को दोबारा इस्तेमाल किया। शहनाज के लिए दुख है और कुछ नहीं।' सोशल मीडिया यूजर्स गौहर खान के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Voot
दरअसल हाल ही में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को म्यूनिटी दिलाने के लिए टास्क हुआ। इस टास्क में एक मेज पर चाबी रखी थी। चाबी उठाने के लिए बजर बजेगा। इस चाबी को सबसे पहले जो उठाएगा वो अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बाहर निकाल सकता था। इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला चाबी हासिल कर लेते हैं और वह पारस छाबड़ा को बचा लेते हैं। ऐसे देखकर शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला से काफी निराश होती हैं और उसने लड़ने भी लगती हैं। 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
शहनाज सिद्धार्थ से इसलिए नाराज थीं क्योंकि उन्होंने पारस को सुरक्षित किया। शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा- 'तू मुझे बचा लेता। अगर तू मुझे बाहर निकालना चाहता है तो ठीक है।' इसके बाद पारस से सिद्धार्थ के सामने कहती हैं- 'मैं तो बचना डिजर्व भी नहीं करती उसके नजरिए से क्योंकि वो तुझे ज्यादा अहमियत देता है।' जवाब में पारस कहते हैं- 'तुमने हमेशा उसे घर में नैतिक तौर पर समर्थन दिया लेकिन खेल में नहीं दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
पारस ने आगे कहा- 'तुम हमेशा कहती हो ये तुम्हारा खेल है तो अब ये उसका खेल है। तून कौन होती है उसे रोकने वाली? क्या वो बिग बॉस तेरे लिए आया था।' पारस के बाद सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं- 'ये सब तुम्हारी चीजें होती होंगी लोगों के सामने सहानुभूति लेने की, रोने की लेकिन ये सब मेरी आदत नहीं है। अब हो गया मेरा।' इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'ये अपना एटिट्यूट मुझे मत दिखाया कर।' देखते ही देखते सिद्धार्थ शुक्ला भी शहनाज से झगड़ा करने लगते हैं और उन्हें भला बुरा बोल देते हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज के झगड़े में फैंस ने किया किसका सपोर्ट, सोशल मीडिया पर भी चलाया ट्रेंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें