टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का सीजन 13 अब खत्म होने को है। शो के फिनाले का सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। शो की शुरुआत में 13 कंटेस्टेंट बिग बॉस हाउस के अंदर आए थे। इसके बाद कई कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए भी आए। लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कोई भी कंटेस्टेंट सो के अंतिम पड़ाव तक नहीं पहुंच पाए। शुरुआत से ही शो के कुछ कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज जैसे कंटेस्टेंट्स का पलड़ा भारी रहा।