छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और मशहूर पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। हिमांशी खुराना के फैंस उनकी और आसिम रियाज की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं, लेकिन इस बार हिमांशी खुराना अपने एक फैन की मौत की वजह से चर्चा में हैं।