फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शहनाज गिल बदल गईं इतनी, नए लुक में देख फैंस भी रह गए हैरान

Sat, 14 Nov 2020 05:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट अगर शहनाज गिल को कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। शो खत्म होने के बाद से शहनाज गिल लगातार काम में व्यस्त हैं। तमाम ब्रांड के प्रचार के अलावा वे सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज ने अपने लुक पर काफी मेहनत किया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखें तो शहनाज पहले के मुकाबले काफी स्लिम हो गई हैं। उनका लुक पहले से काफी बदला हुआ दिख रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
बिग बॉस 13 से निकलने के बाद शहनाज ने अपने फिटनेस पर काफी वर्क किया है। बढ़े हुए वजन को कम करने के बाद वे पहले से ज्यादा ग्लैमरस नजर आने लगी हैं। वहीं उनके मेकअप का अंदाज भी बदल गया है।  
 

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल अब देशभर का जाना पहचाना चेहरा हैं। पहले वे केवल पंजाब में काम करती थीं लेकिन अब शहनाज मुंबई शिफ्ट हो गई हैं। जहां कई बार वे स्पॉट होती रहती हैं। लोकप्रियता के मामले में शहनाज ने दूसरे कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज की लोकप्रियता ही है कि वह एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक और म्यूजिक वीडियो शूट किया है। दोनों ने पंजाब में यह म्यूजिक वीडियो शूट किया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें