फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुका है ये कंटेस्टेंट, सालों पुराना है रिश्ता

Wed, 09 Oct 2019 09:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 में दर्शकों का खूब मसाला देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच न सिर्फ प्यार बल्कि लड़ाई भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक ऐसा भी सेलेब है जो सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुका है और जिनका रिश्ता सलमान के साथ नया नहीं बल्कि सालों पुराना है।
विज्ञापन

2 of 5
अबु मलिक और अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट अबु मलिक मशहूर कंपोजर अनु मलिक के भाई हैं। शो के प्रीमियर में अबु मलिक ने अपनी बातों से सभी का दिल जीत लिया था और सभी को लगा था कि इस बार शो में अबु का जबरदस्त एंटरटेनमेंट तड़का देखने को मिलेगा। लेकिन अबु मलिक तो शो में काफी फीके नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अबु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन इस पैकेज में हम बात अबु मलिक के शो में परफॉर्मेंस की नहीं बल्कि सलमान खान के साथ रिश्ते की कर रहे हैं। बता दें कि सलमान और अबु मलिक फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में अबु ने काजोल की बेस्ट फ्रेंड के पिता का किरदार निभाया था।

4 of 5
अबु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
शो के प्रीमियर में भी सलमान ने इस बात का जिक्र किया था कि वो और अबु एक साथ काम कर चुके हैं। वैसे अबु सलमान के साथ सिर्फ फिल्म में नहीं बल्कि उनके म्यूजिकल टूर में साथ काम कर चुके हैं। वहीं सिद्धार्थ डे भी सलमान खान के लिए काम कर चुके हैं लेकिन उनका रिश्ता अबु मलिक जितना पुराना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
वहीं बात बिग बॉस 13 के घर की करें तो कुछ कंटेस्टेंट्स जहां खूब महफिल लूट रहे हैं तो वहीं अबु मलिक काफी शांत और कोने में नजर आ रहे हैं। बता दें कि शो में एक एपिसोड में आईं हिना खान ने भी उनको यही सलाह दी थी कि वो शो में सही से हिस्सा लें और नजर आएं। इसके साथ ही उन्होंने अबु को गाने भी गाने के लिए कहा था।

पढ़ें: किस अभिनेत्री को पसंद करते हैं अमिताभ, कटरीना ने दिखाई 'सूर्यवंशी' की वर्दी, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें