फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: पैनिक अटैक की वजह से ट्रोल हुई थीं आरती सिंह, अब समर्थन में आईं ये अभिनेत्री

Wed, 27 Nov 2019 10:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aarti Singh and Siddharth Shukla - फोटो : voot
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों लड़ाई-झगड़े के अलावा प्रेम संबंध भी देखने को मिल रहे हैं। दर्शक और सलमान खान के फैंस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में शो की कंटेस्टेंट और अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह को उनके पैनिक अटैक की वजह से उन्हें ट्रोल किया। इस मामले में अब अभिनेती बिपाशा बसु ने आरती के सपोर्ट पर आ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आरती सिंह - फोटो : Social Media
दरअसल, बीते दिनों आरती सिंह बिग बॉस में अपने अच्छे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से फूट-फूटकर रोने लगी थीं। आरती ने सिद्धार्थ से कहा कि वह उनकी बहुत मामले में उनका सपोर्ट नहीं करते। इस पर सिद्धार्थ शुक्ला ने खराब व्यवहार दिखाते हुए आरती को बोल दिया कि मैंने उनको नहीं बोला को वो मेरे मामले में मुझे सपोर्ट करें। सिद्धार्थ की ये बात सुनकर आरती सिंह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। इतना ही ऐसी खबरें भी आईं कि ज्यादा रोने की वजह से आरती को पैनिक अटैक आ गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Bipasha Basu - फोटो : file photo
बिग बॉस के घर में जब आरती की तबीयत खराब हुई तो उनके घर के लोग परेशान हो गए और उन्होंने बताया कि आरती मेंटल हेल्थ से संबंधी परेशानी का समाना कर चुकी हैं। वहीं अब इस पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु भी आरती सिंह का सपोर्ट किया है। बिपाशा बसु ने भी आरती का समर्थन करते हुए कहा, 'यह बेहद खेद की बात है कि हमारे देश में मेंटल हेल्थ को लेकर पढ़े लिखे लोग भी जागरूक नहीं है। तुम सिर्फ अपनी जिंदगी को जीते हुए ही नहीं रुक सकते। अगर आपको कोई दिक्कत है तो आपको साहसी बनकर उनका सामना करना होगा। आरती सिंह से सच में कर रही है।'

4 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
गौरतलब है कि आरती सिंह को बिग बॉस के घर में जब पैनिक अटैक आया था तो सोशल मीडिया पर उनकी इस दिक्कत का काफी मजाक बनाया गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस पैनिक अटैक को मजाक बताया था। बात करें बिग बॉस के ताजा अपडेट की सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 13 में एक बार फिर से बिग बॉस ने घर के कप्तान को लेकर बाजी पलट दी है। वहीं अपनी प्रेम प्रसंगों को लेकर चर्चा में छाए सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज आज शो में जमकर मस्ती करते दिखाई देंगी। इसके साथ ही दूसरी ओर घर के नए कप्तान के लिए चल रहे बीबी कॉलेज टास्क के दौरान विशाल सिंह हिंदूस्तानी भाऊ और माहिरा शर्मा से लड़ते दिखाई देंगे। ये सभी खुलासे हाल ही में कलर्स टीवी की ओर से रिलीज हुआ प्रोमो में हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
आपको बता दें कि आपको बता दें कि सोमवार को 'बिग बॉस 13' के घर में टास्क हुआ। जिसमें माहिरा शर्मा, शेफाली जरीवाला, शहनाज गिल, हिंदूस्तानी भाऊ, आरती और पारस छाबड़ा नॉमिनेट हो गए। वहीं सिद्धार्थ, रश्मि, देवोलीना, विशाल और हिमांशी सुरक्षित हुए।

पढ़ें: BB 13: हिमांशी से छिनी कप्तानी तो हिंदुस्तानी भाऊ से भिड़े विशाल, सलमान के शो में आज फिर पलटवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें