फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: ये कंटेस्टेंट बना एलिट क्लब का पहला सदस्य, मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी पावर

Tue, 14 Jan 2020 03:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में सोमवार को हिना खान पहुंची थीं। जहां आज वो घर के दो सदस्यों के बीच एलिट क्लब के विजेता को चुनेंगी। बीते हफ्ते कॉमेडी क्लब टास्क हुआ जिसमें आसिम रियाज और शहनाज गिल टॉप 2 में रहे। अब इनमें से कोई एक एलिट क्लब का सदस्य बनेगा। जीतने वाले कंटेस्टेंट को कई पावर मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि हिना खान घर में पहुंचती हैं वो आसिम-शहनाज से अपना पक्ष बताने के लिए कहती हैं कि आखिर वो एक दूसरे से बेहतर क्यों हैं। इस दौरान घर के सदस्य दोनों कंटेस्टेंट के समर्थन और विरोध में बोलते नजर आते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
बिग बॉस के एक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक आसिम रियाज टास्क जीतने में कामयाब रहे। इस तरह आसिम एलिट क्लब के पहले सदस्य बन गए हैं। एलिट क्लब के सदस्य को एलिमिनेशन से एक हफ्ते बचने की पावर मिलेगी। वो इस पावर का किसी भी हफ्ते प्रयोग कर सकते हैं।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इससे पहले सोमवार प्रसारित एपिसोड में एक बार फिर से शहनाज सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार करती हुईं दिखीं। सिद्धार्थ बेड पर लेटे होते हैं तभी शहनाज उनके पास आती हैं और उन्हें मनाने लगती हैं। इस दौरान शहनाज उन्हें माथे पर कई बार Kiss करती हैं। शहनाज का प्यार यहीं खत्म नहीं होता। बाथरूम एरिया के पास जाकर वो सिद्धार्थ को हग करने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
शहनाज कहती हैं कि 'अब शो को एक महीने रह गए हैं। फिर रहना है तो हमें लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ेगा।' ये सुनकर सिद्धार्थ हंसने लगते हैं। हालांकि सिद्धार्थ को देखकर साफ लगता है कि सलमान की कही बातें उनके ध्यान में हैं तभी वो शहनाज से दूरी बनाने की कोशिश करते हैं।
 

Bigg Boss 13: मां के साथ रिश्ते में दरार पर पहली बार बोलीं रश्मि देसाई, इस वजह से होते थे झगड़े

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें