फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ को 'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर अब आसिम ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच

Sun, 16 Feb 2020 05:29 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस को अपने 13वें सीजन का विनर मिल गया है। शनिवार को हुए ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि आसिम फर्स्ट रनर अप रहे। सिद्धार्थ की जीत से जहां उनके फैंस काफी खुश हैं, वहीं कुछ लोग चैनल और शो के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सिद्धार्थ शुक्ला के जीतते ही सोशल मीडिया पर चैनल के खिलाफ पक्षपात के आरोपों की बौछार हो गई। ट्विटर पर #FixedWinnerSid और #BiasedBiggBoss जैसे ट्रेंड चलाए जाने लगे। बिग बॉस कंट्रोल रूम की एक वीडियो वायरल होने के बाद ये दावा भी किया जाने लगा कि सिद्धार्थ और आसिम को बराबर वोट मिले। शो और सिद्धार्थ पर पक्षपात के लगातार लग रहे आरोपों पर अब आसिम खुद सामने आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
asim riaz - फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में आसिम ने सभी आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा, 'कुछ भी ऐसा नहीं है। फिक्स्ड कुछ भी नहीं होता। लोगों के प्यार की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं और वो (सिद्धार्थ) भी वहां तक पहुंचा है। फिक्स्ड-विक्स्ड कुछ नहीं है जो सामने है वही रियल है।' 

4 of 5
Asim, Salman and Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सिद्धार्थ ने आरोपों को नकारा
सिद्धार्थ से सवाल किया गया कुछ दर्शक मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सिद्धार्थ इस शो के फिक्स्ड विजेता हैं। सिद्धार्थ ने कहा- 'ऐसी बातों पर आप क्या कह सकते हैं। मैंने लंबे सफर के बाद इस खिताब को जीता है। जो लोग ऐसे सवाल करते हैं उनकी सोच पर दुख होता है।अगर आप इस सीजन को शुरुआत से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla with mother - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते।' शो में घरवालों के मुद्दों को सुलझाने के लिए सलमान के हस्तक्षेप पर सिद्धार्थ ने बताया कि सलमान बहुत बढ़िया तरीके से मामलों को सुलझाते हैं। उन्होंने कहा, 'वैसे भी किसी के साथ पक्षपात करके उन्हें मिलेगा क्या? मैंने शो में बहुत कुछ किया है, और मैं उसकी सफाई भी देता था कि मैंने ये क्यों किया है। वो समझते थे और उसके बाद जो वो मुझे समझाते थे, वो मैं समझता था। हमने बहुत सी बातों और मुद्दों का संवादों के जरिए आदान-प्रदान किया। कुछ वो समझे, और कुछ मैं समझा। अगर किसी बात को वो नहीं या मैं नहीं समझा सका, मैं फिर भी खुश हूं। उन्होंने जितना समय दिया, मेरे लिए वही बहुत बड़ी बात है।'

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ सहित सभी कंटेस्टेंट ने जीते लाखों, जानें बाकियों को क्या मिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें