फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि के घर और पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, इस सवाल पर अरहान ने दिया ये करारा जवाब

Thu, 02 Jan 2020 11:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo
बिग बॉस 13 से इस हफ्ते अरहान खान घर से बेघर हो गए । बिग बॉस ने न्यू ईयर से पहले रात 3 बजे अरहान और रश्मि को कंफेशन रूम में बुलाया । यहां अरहान से कह दिया गया कि उनका शो में सफर खत्म होता है । इसके बाद वो घर से बाहर आ गए । अब रश्मि घर में अकेली खेल रही हैं । अरहान दूसरी बार घर से बाहर हुए हैं । अरहान की दो बार घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
घर से बाहर आने के बाद अरहान खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। अरहान पर आरोप था कि वो रश्मि के घर और उनके पैसों का गलत तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं । अरहान ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है । उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, 'रश्मि और मैं हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं । मेरे पास उसके घर की चाबी पहले से ही थी ।' 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot
'मुझे नहीं पता कि ये सब गलत खबरें कौन और क्याें फैला रहा है । जब मैं घर के अंदर था तब ये सब अफवाहें आनी शुरू हुईं । मुझे बताया गया कि रश्मि के पीछे मेरे घर के कुछ लोग रश्मि के घर पर रह रहे हैं । मुझे लगता है कि ये सब बकवास है और मैं इस पर पहले ही सारी बातें साफ कर चुका हूं ।'

4 of 5
Rashami, Arhaan and Vikas - फोटो : voot
साथ ही अरहान ने घर में रश्मि के बैंकरप्ट वाली बात कहने को लेकर भी अपनी सफाई दी । उन्होंने कहा, 'मैंने रश्मि के बारे में कभी गलत नहीं सोचा । घर में मैंने रश्मि के बैंकरप्ट की बात कही थी लेकिन उसके पीछे कोई गलत मकसद नहीं था । मैंने ये सारी बातें रश्मि से साफ कर दी हैं । मेरा उसे दुखी करने का कोई इरादा नहीं था । इसके लिए मैंने उससे माफी भी मांगी । वो सारा मामला वहीं खत्म हो गया ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan and Siddharth Shukla - फोटो : you tube
रश्मि और सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई को लेकर अरहान ने कहा, 'हम घर के अंदर रहकर ही ये सारे मुद्दे साफ करना चाहते थे । मेरा ख्याल है सब जानते हैं कि ऐसी लड़की का मतलब क्या होता है । मैं कभी किसी लड़की के बारे में इस तरह की बातें नहीं कहूंगा । लेकिन वो अपनी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करता रहा ।'

नए साल पर नागरिकता कानून का छात्रों ने किया विरोध, महेश भट्ट ने ट्वीट कर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें