बिग बॉस 13 में कई रोमांचक मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इस बार का वीकेंड का वार रश्मि देसाई के लिए बेहद दुख भरा रहा है। दरअसल, इस बार बिग बॉस के घर से रश्मि के खास दोस्त अरहान खान बेघर हो गए। इस दौरान रश्मि फूट-फूटकर रो पड़ीं । अरहान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में गए थे ।
विज्ञापन
2 of 5
rashmi desai arhaan khan
- फोटो : social media
रश्मि के घर में वापस आने के बाद उनकी अरहान के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम से उनको झगड़ते भी देखा गया । दो हफ्तों में ही अरहान घर से बेघर हो गए । रश्मि के अलावा उनकी पूरी टीम अरहान के जाने से बेहद दुखी नजर आई ।
विज्ञापन
3 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : voot
इससे पहले खबर आई थी कि रश्मि और अरहान दोनों ही बिग बॉस में शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था। जब एलिमिनेशन के बाद घरवाले अरहान के बारे में बात करते हैं तो रश्मि कहती हैं कि मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं सुनूंगी। अरहान खान ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद कहा कि वो घर में दोबारा जाकर रश्मि को प्रपोज करना चाहते हैं।
4 of 5
Arhaan Khan
- फोटो : voot
वो कहते हैं, 'मैं सही जा रहा था लेकिन मेरा सफर जल्दी खत्म हो गया इसलिए दुखी हूं । मैंने सही को सही बोला और गलत को गलत । मैं दूसरी टीम में था लेकिन जब सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मिलकर टास्क करने का मौका मिला तो वो भी बहुत अच्छा किया। पहली बार ऐसा हुआ होगा जो अच्छा खेल रहा था वही घर से बाहर हो गया ।' इस वीकेंड का वार में एलिमिनेशन के अलाव काफी मस्ती भी हुई।
घर में लड़कियों ने लड़कों की वैक्सिंग का भी एक टास्क किया । इस टास्क में देवोलीना, सिद्धार्थ की गोद में बैठकर उनकी वैक्सिंग करती नजर आईं । शो में फिल्म 'पागलपंती' की स्टार कास्ट पहुंची थी। इस दौरान अनिल कपूर ने सलमान खान के साथ मिलकर कंटेस्टेंट के मजे लिए।