फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान करेंगे दो सदस्यों को घर से बाहर?

Sat, 13 Oct 2018 06:08 PM IST
entertainment
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : self

बिग बॉस -12 के घर में घमासान मचा हुआ है। यह हफ्ता घर के सदस्यों पर काफी भारी पड़ा है। इस हफ्ते घर में टास्क के दौरान काफी कुछ हुआ। बिग-बॉस के पुराने सीजनों को देखा जाए तो सलमान खान घर में लड़ाई-झगड़ों और गाली-गलौच को जरा भी पसंद नहीं करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
TV Show
घर में अगर कोई ऐसा करता है तो सलमान खान "वीकेंड का वार" में घरवालों की जमकर क्लास लगा देते हैं। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि सलमान खान कुछ सदस्यों की हरकतों से नाराज होकर शो छोड़ने की धमकी देते नजर आए हैं। इतना ही नहीं कुछ सदस्यों के असहनीय बर्तावों को देखते हुए सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर भी निकाला है। 
विज्ञापन

3 of 5
TV Show

घर में एक नहीं बल्कि दो-दो बार हिंसा की स्थिति देखी गई है। आपको बता दें कि बिग बॉस के एक टास्क के दौरान भोजपुरी सिंगर दीपक और शिवाशीष को लड़ते-झगड़ते देखा गया। टास्क के दौरान दीपक को चोट भी आई थी। दूसरी लड़ाई सुरभि राणा और सृष्टि के बीच हुई। टास्क के दौरान सुरभि ने सृष्टि के बाल खींचे, जिसके बाद सृष्टि जमीन पर गिर गईं। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : self

तीसरी लड़ाई सृष्टि और सबा के बीच हुई। जिसमें सबा, सृष्टि को धक्का देती हैं और सृष्टि जमीन पर गिर जाती हैं। बता दें कि इसके बाद सृष्टि बाथरूम में बंद होकर अपने आपको चोट पहुंचाने की कोशिश करती हैं। सृष्टि के इस बर्ताव को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें कभी घर का "कैप्टन न बनने" की सजा सुना दी है। वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि सलमान का इस बार घरवालों की क्लास तो लगाएंगे  साथ ही घर के किसी सदस्य को घर से निकाल भी सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : self
एक वीडियों में सलमान घरवालों पर बरसते नजर आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान इस हफ्ते घर के दो सदस्यों को सीधे-सीधे घर से निकाल देंगे। जिसमें पहला नाम शिवाशीष का हो सकता है। साथ ही सृष्टि और सबा को भी घर से निकाला जा सकता है। देखना ये होगा कि आने वाले हफ्ते में घर का माहौल कैसे बदलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें