पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट के नामों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता है। पिछले कई दिनों से कुछ नामों पर चर्चा हो रही है जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। माना जा रहा है शो के मेकर्स इनमें से कुछ कंटेस्टेंट से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शालीन भनोट
पिछले दिनों ऐसी खबर थी कि मॉडल व एक्टर मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कंवर बिग बॉस में हिस्सा ले सकते हैं लेकिन बाद में मिलिंद ने इन खबरों को महज अफवाह बताया। अब बिग बॉस में एक और ऐसे कंटेस्टेंट के आने का नाम सामने आ रहा है जिसका विवादों से गहरा नाता रहा है। खबर है कि इस शो में शालीन भनोट की एंट्री हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
शालीन भनोट,दलजीत कौर
बता दें कि शालीन और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर का पिछले साल ही तलाक हुआ है। लगभग 2 साल पहले ही दोनों की लड़ाईयों की खबरें सामने आई थी और इसके बाद दिलजीत ने शालीन पर मारपीट का आरोप लगाया था। खबर है कि मेकर्स का शालीन को इसलिए शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं क्योंकि उनका नाम विवादों में पहले नंबर पर आता है।
4 of 5
Danny D
इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार, शो में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की होगी। बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपए मिलेंगे।
बता दें बिग बॉस के इस सीजन के दो प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार शो में 21 प्रतियोगी होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।