बिग बॉस 12 के फाइनल तक पहुंचकर श्रीसंथ ट्रॉफी से चूक गए लेकिन उन्हें इस बात का मलाल नहीं है। श्रीसंथ का कहना है कि दीपिका उनकी बहन की तरह हैं ऐसे में अगर वो विनर बनी हैं तो उनके लिए उतनी ही खुशी की बात है। फिलहाल श्रीसंथ कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं। श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी भी लगातार पति का सपोर्ट करती दिख रही हैं।