फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: रोहित ने श्रीसंथ के क्रिकेट करियर पर किया कमेंट, बोले- 'आपकी तो बस ही मिस हो गई'

Wed, 05 Dec 2018 02:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sreesanth - फोटो : amar ujala
बिग बॉस 12 में श्रीसंथ अक्सर अपना आपा खो देते हैं। इसकी वजह से सलमान खान ने उन्हें फटकार भी लगाया है।इसके बावजूद श्रीसंथ के व्यवहार में कोई फर्क नहीं पड़ा है। मंगलवार को कंटेस्टेंट को लग्जरी बजट टास्क दिया गया। इस दौरान श्रीसंथ और रोहित एक दूसरे से भिड़ गए।
विज्ञापन

2 of 5
sreesanth - फोटो : voot
घर में पहले भी श्रीसंथ और रोहित के बीच झगड़े को देखा गया है। टास्क के दौरान रोहित ना केवल श्रीसंथ बल्कि मेघा और दीपिका कक्कड़ को भी खूब खरी खोटी सुनाई। रोहित श्रीसंथ पर निजी कमेंट भी करते दिखे। जिसके बाद श्रीसंथ भड़क उठते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth - फोटो : voot
रोहित कहते हैं कि फुस्स हो गए। तुम्हारी बस मिस हो गई। पूरी बस नहीं मिल पाएगी, आपको पिटने के लिए। आपके सारे दोस्त रहेंगे। पता है ना कौन सी बस? घर से भागने की कोशिश करो या बाथरूम में जाकर रो लो।

 

4 of 5
sreesanth - फोटो : bigg boss 12
कलर्स टीवी द्वारा जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि श्रीसंथ रोहित की इन बातों को सुनकर बौखला जाते हैं और थप्पड़ जड़ देते हैं हालांकि थप्पड़ मारते हुए दिखाया नहीं गया। अब ये तो बुधवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा कि श्रीसंथ ने सच में रोहित को थप्पड़ मारा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sreesanth - फोटो : bigg boss 12
बिग बॉस के घर के नियमानुसार किसी भी तरह का फिजिकल अटैक करना मना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा - 'श्री ने थप्पड़ मार के बहुत सही किया, मैं उनके साथ हूं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'एक और थप्पड़ जड़़ दो उसे, मैं तुम्हारें साथ हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा - 'यह सीन देखकर बहुत अच्छा लगा।' फिलहाल देखना होगा कि बिग बॉस अब क्या कदम उठाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें