फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: श्रीसंथ पर लगा 'बहन' को गाली देने का आरोप, बोले- 'कुछ भी कर लो शो जीतकर जाऊंगा'

Thu, 29 Nov 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sreesanth - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में लग्जरी बजट टास्क के दौरान घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। एक टीम दीपिका की तो दूसरी टीम दीपक की होती है। दीपिका की टीम में श्रीसंथ, रोमिल और मेघा होते हैं। दोनों टीमों को पंचायत के सदस्य बने जसलीन और सोमी के सामने किसी एक सदस्य को कटघरे में खड़ा करके आरोप लगाना था और दूसरे पक्ष को अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित करना था। 
विज्ञापन

2 of 6
Sreesanth - फोटो : voot
टास्क के दौरान दीपक ने कटघरे में श्रीसंथ को खड़़ा किया और आरोप लगाया कि वो गाली-गलौज करते हैं और लड़कियों को हाथ से अश्लील इशारे किए थे। जिस पर रोहित, दीपक का साथ देते हुए कहते हैं कि दीपिका को श्रीसंथ बहन बोलते हैं लेकिन यही श्रीसंथ उन्हें गालियां भी देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sreesanth
रोहित की बातें सुनकर जसलीन उनसे कहती हैं कि श्रीसंथ आप अपनी सफाई में क्या कहना चाहेंगे। जिस पर श्रीसंथ कहते हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। टास्क के दौरान श्रीसंथ अपना बचाव करते हुए नहीं दिखे। इस बात से जसलीन नाराज हुईं कि अगर वो कटघरे में खड़े हैं तो उन्हें अपना बचाव करना चाहिए।

4 of 6
sreesanth
टास्क खत्म होने के बाद श्रीसंथ, रोहित पर भड़ास निकालने लगते हैं कि आखिर उन्होंने झूठ क्यों बोला। मामला इतना बढ़ गया कि श्रीसंथ रोहित को मारने के लिए आगे बढ़ते हैं और कहते हैं कि वो ये शो जीतकर ही वापस जाएंगे।    
विज्ञापन

5 of 6
sreesanth
इससे पहले श्रीसंथ ने खुद पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों पर कहा कि 'मैंने कुछ नहीं किया, कोई सबूत भी नहीं है, कुछ भी नहीं था फिर भी उन्होंने मुझे जेल भेजा। जेल जाने वाला मैं पहला क्रिकेटर बना। जब मैं जेल में था तो मां डिप्रेशन में चली गईं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sreesanth
उन्होंने कहा, 'मुझे बाहर फेंकने जैसा महसूस हुआ, जब मुझे आकर कहा गया कि मुझे मैदान से बाहर निकलना होगा। मैं अपने बच्चे को उसके एनुअल स्पोर्ट्स डे पर दौड़ते हुए देखने भी नहीं जा सका।' इससे पहले श्रीसंथ हरभजन सिंह के थप्पड़ कांड पर बातचीत कर चुके हैं। उस वक्त श्रीसंथ ने बताया था कि किस तरह 2008 आईपीएल में हार के बाद गुस्से से झल्लाए मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ नहीं बल्कि चेहरे पर मुक्का जड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें