बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़ों का पारा अब एक लेवल ऊपर पहुंच चुका है। इसके बाद घर का माहौल अब पहले से गर्म हो गया है। कभी घर में दीपिका सुरभि के साथ भिड़ती हुई दिख जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ कभी श्रीसंत-दीपक के साथ लड़ते हुए दिख जाते हैं। अब तक घर में शांत दिखाई देने वाले सौरभ भी अब खुलकर तेवर दिखाने लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
tv show
इस बार घर में सौरभ और दीपक के बीच झगड़ा हो जाता है। दरअसल दीपक सौरभ से कहते हैं कि तुमने शिवाशीष को रिंग से हाथ बदलते हुए देखा था, जिसके बाद तुमने मुझसे कहा था कि दीपक तुमको मेरी कसम है अगर तुमने यह बात किसी को बताई। तभी करणवीर दीपक से कहते हैं कि लेकिन तुमने यह बात घर में सबको बता तो दी है।
विज्ञापन
3 of 4
tv show
दीपक करणवीर से कहते हैं कि हां पर सलमान सर से बोलने के बाद मैंने यह बात घर वालों को बताई थी। करणवीर दीपक से कहते हैं कि पर तुमने मां की कसम खाई थी। दीपक तभी सौरभ से पूछते हैं कि तुमने मुझे कसम दी थी नहीं। सौरभ दीपक से कहते हैं कि मैंने तुमसे ऐसी कोई भी बात नहीं कही है, जिसके बाद दीपक सौरभ से कहते हैं कि साला झूठ बोल रहा है। सौरभ दीपक की बात सुनकर बहुत गुस्से में आ जाते हैं।
सौरभ दीपक को मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। घरवाले बीच-बचाव में आकर दोनों की सुलह कराते हैं, जिसके बाद वह दोनों शांत हो जाते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में इस बार जेलब्रेक टॉस्क घरवालों को दिया गया। टॉस्क के दौरान सुरभि सृष्टि के बाल खींच देती हैं। जिसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को चेतावनी देते हैं कि वह अगली बार गेम खेलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी को चोट तो नहीं लग रही है।