फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: करणवीर का मजाक बनाने पर ट्रोल हुए सलमान, फैंस बोले-Shame on You Losers

Mon, 12 Nov 2018 05:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : voot app
छोटे परदे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 12 में इस हफ्ते कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ। दिवाली वीक होने की वजह से शो के मेकर्स और होस्ट सलमान खान ने किसी को भी घर नहीं निकाला, लेकिन दबंग खान को इस बार के वीकेंड का वार के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और आलोचना झेलनी पड़ रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण घर के सदस्य करणवीर बोहरा हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : voot app
दरअसल सलमान खान को सोशल मीडिया पर यह आलोचना बिग बॉस के घर में और वीकेंड का वार में करणवीर का मजाक उड़ाने पर झेलनी पड़ी रही है। पता हो कि सलमान खान बीते कई हफ्ते से हर वीकेंड का वार पर आते हैं और खेल को लेकर करणवीर की रणनीति, उनके कपड़ों और स्टाइल का मजाक उड़ाते हैं। इस हफ्ते भी सलमान खान ने ऐसा ही कुछ किया। 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस - फोटो : file photo
सलमान खान ने इस हफ्ते न केवल बिग बॉस के घर में मजाक बनाया बल्कि सुल्तानी अखाड़े में भी करणवीर को सलमान की हंसी का सामना करना पड़ा। इस पर करणवीर के फैंस को गुस्सा आ गया, वह सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे हैं। करणवीर के एक फैंस ने लिखा- करणवीर बहुत ही विनम्र हैं वह सभी चीजों का निष्पक्ष समर्थन करते हैं, इसलिए बिग बॉस और सलमान खान को बिल्कुल भी अधिकार नहीं है कि वह हर हफ्ते उन्हें परेशान करें या फिर उनकी हंसी उड़ाएं।

 

 

4 of 5
bigg boss - फोटो : file photo
हरजिंदर कौर नाम की करणवीर की फैन ट्वीटर पर लिखती हैं- 'अगर रोमिल चौधरी ने कुछ कुर्बान किया तो सलमान के दिल को छू गया, अगर करणवीर कुछ अच्छा करें तो महानता के मूमेंट बताने लग जाते हैं। सलमान खान का हर वीकेंड के वार पर करणवीर का मजाक उड़ाना, उन्हें नीचा महसूस कराना अच्छी बात वहीं है।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
वहीं बात करें बिग बॉय 12 में चल रहे खेल की तो इस हफ्ते कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ है। बता दें पिछले हफ्ते श्रीसंथ को बिग बॉस ने सात सदस्यों को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेशन का अधिकार दिया था। जिसमें श्रीसंथ ने हैप्पी क्लब के सभी सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया। अपने ऊपर नॉमिनेशन की तलवार लटकता देख सुरभि, सोमी, दीपक और रोमिल जमकर बुरा भला कहते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें