बिग बॉस की सीजन 12 अपने अनोखे अंदाज में एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए हाजिर हैं। शो हर साल की तरह इस साल भी पूरे उमंग के साथ शुरू हुआ। जहां एक तरह हर कंटेस्टेंस ने अपने अनोखे अंदाज से एंट्री ली। वहीं शो के होस्ट सलमान खान नें भी मस्ती भरे अंदाज में शो की शुरुआत कर लोगों का दिल चुरा लिया। सलमान हर कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। सलमान की भविष्यवाणी सुनकर दर्शक भी दंग रह गए।
विज्ञापन
2 of 4
सौरभ
हुआ यूं कि, एक कंटेस्टेंस एंट्री के दौरान सलमान के सामने जिस अंदाज से पेश आया तो सलमान ने कुछ ऐसी कह दिया जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए। दरअसल शो में आए मध्यप्रदेश के किसान कंटेस्टेंस सौरभ को लेकर सलमान ने कहा कि वह शो के पहले ही हफ्ते में रो देंगे। जिसे सुनकर लोग चौंक गए। सलमान ने यह भी कहा कि कोई भी उनसे इस बात पर शर्त लगा सकता है कि सौरभ शो में बहुत जल्दी रो देंगे।
विज्ञापन
3 of 4
salman khan
आपको बता दें मध्यप्रदेश से बिग बॉस के हाउस में आए हैं। वह पेशे से एक किसान हैं और देसी अंदाज में रहना पसंद करते हैं। उनके साथ उनके पक्के दोस्त और बिजनेस में शिवाशीष मिश्रा जोड़ी में आए हैं। शिवाशीष सौरभ से बिल्कुल अलग हैं वह मॉर्डन और हाइप्रोफाइल लाइफ में रहना पसंद करते हैं।
लोकप्रिय टीवी शो 'बिग बॉस 12' की शुरुआत 16 सितंबर से हो गई है। बिग बॉस के सर सीजन का एक कॉन्सेप्ट होता है और इस बार का कॉन्सेप्ट विचित्र जोड़ी है। सीजन 12 में बिग बॉस को 6 जोड़ियों के अलावा कुछ प्रतियोगी की एंट्री अकेले भी होगी।