बिग बॉस के सीजन 12 के शुरू होते ही पहले ही दिन से कंटेस्टेंस शिवाशीष मिश्रा सोशल मीडिया सुर्खियो में हैं। शिवाशीष ने अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर घर पर आने से पहले शेयर की हैं। इसमें वो किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों से साफ लग रहा है कि वह बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
2 of 4
शिवाशीष
बिग बॉस सीजन 12 का थीम इस बार सिंगल बनाम जोड़ियों पर बनाया गया है। शो में इस बार सेलेब्रिटी से लेकर आम जनता जोड़ियों में हैं। शो में आयी सबसे दिलचस्प जोड़ियों में शिवाशीष मिश्रा और सौरभ की भी एक जोड़ी है। दोनों एक ही पृष्ठभूमि मध्यप्रदेश से आते हैं। शिवाशीष पेशे से एक बिजनेसमैन तो वहीं सौरभ एक किसान हैं। जहां शिवाशीष को मॉर्डन और हाई प्रोफाइल लाइफ में रहना पसंद है तो वहीं सौरभ देसी अंदाज में रहना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
shivashish mishra
एंट्री के दौरान सलमान के एक सवाल के जवाब में सौरभ ने कहा कि वह 400-500 एकड़ जमीन के मालिक हैं। शो में आते ही शिवाशीष मिश्रा और सौरभ की जोड़ी टीवी एक्टर करणवीर बोहरा पर भारी पड़ी। दरअसल, इन तीनों से सवाल किया गया और 2 दोस्तों की तुलना में शो में आए मेहमान को करणवीर थोड़े कमजोर लगे। जिसकी वजह से वह सलामी पाने वाले पहले सेलिब्रिटी बनें।
करणवीर बोहरा के अलावा 2 और कॉमनर को तोप की सलामी दी गई। यह दोनों ही जोड़ीदार में आए थे। जिसमें से एक वकील पुलिस की जोड़ी थी तो दूसरी 2 सगी बहनों की। इन चारों में पेशे से वकील रोमिल चौधरी और सगी बहनों में सोमी खान को तोप की सलामी दी गई। इन दोनों ही बहनों को शो के दौरान दबंग बहनों के तौर पर दिखाया गया है। दोनों ही बहनों की एंट्री जितनी जबरदस्त थी उतना ही दोनों बात करने में भी दिलचस्प लगीं।