फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: नॉमीनेशन डे पर पहली बार ऐसा हुआ, जो 11 साल में कभी न देखा, 3 को मिली सजा

Tue, 09 Oct 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस के घर में जब कोई भी कंटेस्टेंट अपना ज्यादा दिमाग लगाने लग जाता है, तो बिग बॉस अपना सारा दिमाग उस कंटेस्टेंट के ऊपर लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस बार घर के तीन सेलेब्रिटीज के साथ। दरअसल हम आपको बता दें कि बिग बॉस सभी घरवालों से कहते हैं कि वो किन तीन घरवालों के जेल की सजा देना चाहते हैं। करणवीर, नेहा और श्रीसंथ तीनों अपना नाम लेते हैं। वह बिग बॉस को खुद को नॉमिनेट करने की वजह देते हुए कहते हैं कि उन्होंने घर में गालियां दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
तीनों बिग बॉस से कहते हैं कि वह अपनी इस गलती का पश्चाताप करना चाहते हैं। इसके लिए वो चाहते हैं कि उनको काल कोठरी की सजा दी जाए। बिग बॉस इन तीनों की बात को मानते हुए, तीनों को काल कोठरी की सजा दे दते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस अपनी चाल चलते हुए इन तीनों से कहते हैं कि आप तीनों पश्चाताप करना चाहते हैं। अपकी इस बात का सम्मान करते हुए हम आप तीनों को इस बार घर से जाने के लिए नॉमिनेट भी करते हैं, जिसके बाद घर में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टॉस्क बिग बॉस रद्द कर देते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
खबर यह भी आ रही हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में मिड वीक एलिमिनेशन हो सकता है। जिसमें करणववीर, श्रीसंथ, नेहा का नाम है। बिग बॉस ने सभी घरवालों को यह कहकर चौंका दिया कि इस बार घर में कोई नॉमिनेशन टॉस्क नहीं होगा। बिग बॉस ने कहा कि इस बार नेहा पेंडसे, करणवीर बोहरा और श्रीसंत घर से बहर जाने कि लिए नॉमिनेट हैं। जो कि मिड वीक इविक्शन के लिए भी नॉमिनेट हैं।

 

4 of 5
TV Show
बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' में जो धमाका हुआ है उसकी गूंज आने वाले एपिसोड में देखने को मिल सकती है। इस बार कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ और अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम भेज दिया गया है। अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाते ही जसलीन का एक ऐसा सच सामने आया है जिसे शायद अब तक खुद अनूप जलोटा भी नहीं जानते होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jasleen matharu
अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाते ही रोमिल और दीपक आपस में बात करते हैं। इस बीच दीपक रोमिल से कहते हैं - 'एक बात मुझे बहुत बुरी लगी की जसलीन ने अनूप जलोटा जी को एक बार भी रुकने के लिए नहीं कहा।' तभी दीपक कहते हैं - 'जसलीन ने तुमसे पूछा था ना लिव-इन में रहकर क्या प्रॉपर्टी में हक मिल सकता है।' तभी रोमिल कहते हैं - 'मैं बात समझ गया था। जसलीन नॉमिनेशन से पहले अपने आप को घर में रहकर लोगों की नजरों में लाना चाह रही थीं।'
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें