फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: घर से बाहर निकलते ही श्रीसंथ पर भड़कीं नेहा पेंडसे, बोलीं- 'महिलाओं के बारे में...'

Mon, 15 Oct 2018 11:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha pendse
बिग बॉस सीजन 12 में दूसरा एलिमिनेशन हो चुका है । इस बार नेहा पेंडसे घर से बाहर हो चुकी हैं । नेहा पेंडसे एक सेलेब्रिटी के तौर पर शो में गई थीं। नेहा के साथ श्रीसंथ और करणवीर बोहरा भी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट थे लेकिन वो एलिमिनेट हो गईं । 
विज्ञापन

2 of 5
neha pendse
नेहा पेंडसे ने घर से बाहर आने के बाद कई खुलासे किए हैं । नेहा ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नहीं लगा था कि बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले वो कमजोर हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ घर में खेल रही थी । मुझे लगता है कि अगर किसी प्लानिंग के साथ जाती तो इतनी जल्दी बाहर ना होती ।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : self
उन्होंने ये भी बताया कि अगर वो सीक्रेट रूम में जातीं तो किस पर नजर रखतीं । नेहा ने कहा, 'मैं दीपिका को देखना चाहती थी क्योंकि बाहर आने के बाद मैंने उनके बारे में काफी सुना है । वो घर में मेरी करीबी थीं। ऐसे में अगर मैं सीक्रेट रूम में जाती तो ये जरूर जानना चाहती क्या वो वही इंसान हैं जैसी वो दिखाती हैं ।'

4 of 5
bigg boss - फोटो : self
नेहा ने श्रीसंथ के बारे मेें भी बात की । उन्होंने कहा, 'श्रीसंथ को मुझसे उस वक्त से प्रॉब्लम थी जब मैंने टास्क में उन्हें मेंटल स्ट्रेंथ ना होने का टैग दिया था । उसके बाद उन्होंने दीपिका को कहा कि मैं नेहा के बारे में पर्सनल बातें जानता हूं । मुझे नहीं पता वो किस बारे में बात कर रहे थे । एक इंसान अगर महिलाओं की रिस्पेक्ट की बात करता है और फिर ऐसी बात कहता है तो ये सही नहीं है । वैसे भी हम अच्छे दोस्त नहीं थे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12
नेहा पेंडसे ने ये भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में फिर से जाना चाहेंगी । अनूप जलोटा के बारे में नेहा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता वो घर में कुछ कर रहे हैं । किसी भी बात पर उनका कोई मत नहीं होता । मैंने तो कई बार स्टैंड लिया लेकिन उनका तो कोई रोल ही नहीं था ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें