फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग में फंसने के बाद खुदकुशी करना चाहते थे श्रीसंथ, जेल गए तो पत्नी किचन में सोने लगी

Tue, 18 Sep 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sreesanth
इस बार बिग बॉस सीजन 12 में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ की एंट्री हुई है । श्रीसंथ टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं । श्रीसंथ की प्रोफेशनल लाइफ विवादों से घिरी रही । श्रीसंथ मैच फिक्सिंग के मामले में जेल जा चुके हैं । इस मुश्किल घड़ी में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने उनका बहुत साथ दिया । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sreesanth
जिस वक्त श्रीसंथ को जेल हुई थी, उस वक्त उनकी पत्नी किचन में सोया करती थीं । वो अपने पति की तकलीफ को महसूस करना चाहती थीं । सितंबर 2013 में श्रीसंथ पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन लगाया गया था। उसी महीने उनकी भुवनेश्वरी से शादी होने वाली थी।
विज्ञापन

3 of 7
sreesanth
मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद श्रीसंथ डिप्रेशन में रहने लगे । वो शादी नहीं करना चाहते थे । यहां तक कि उन्होंने जिंदगी जीने की इच्छा भी छोड़ दी थी । श्रीसंथ ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'बैन लगने के बाद मैं सोचने लगा था कि मैं फिर से खेलूंगा या नहीं।'

4 of 7
एस श्रीसंत - फोटो : HT
'मैं उस समय अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचने लगा था। मैंने उस समय अपने माता-पिता के बारे में भी सोचा । मुझे लगा कि उनके 3 और बच्चे हैं और मैं नहीं होऊंगा तो भी वो मेरे बगैर रह लेंगे । उस वक्त भुवनेश्वरी के पिता ने मुझे कहा था कि नयन (भुवनेश्वरी) अब भी तुमसे शादी करना चाहती है।'
विज्ञापन

5 of 7
sreesanth
'फिर मुझे लगा कि मैं उससे शादी किए बिना इस दुनिया को छोड़कर नहीं जा सकता । आखिर श्रीसंथ ने 12 दिसंबर, 2013 को जयपुर के शेखावत परिवार से ताल्लुक रखने वाली अपनी गर्लफ्रेंड भुवनेश्वरी कुमारी से शादी की ।' जब श्रीसंथ को जेल हुई तो उनकी पत्नी ने किचन में सोना शुरू कर दिया ।
विज्ञापन

6 of 7
Sreesanth and Neha Pendse
बता दें कि श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी राजस्थान की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं । भुवनेश्वरी श्रीसंथ से 9 साल छोटी हैं। दोनों ने शादी से पहले 6 साल तक एक- दूसरे को डेट किया था। साल 2015 में श्रीसंथ एक बेटी के पिता बने। साल 2016 में इस कपल के एक बेटा भी हुआ ।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sreesanth
श्रीसंथ खेल के अलावा बेहतरीन डांसर भी हैं। उनको स्वभाव में काफी शॉर्ट टेम्पर माना जाता है। वे एक्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'अक्सर 2' में काम किया है। इसके अलावा श्रीसंथ साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें