'बिग बॉस 12' में इस हफ्ते वीकेंड का वॉर एपिसोड में घर से एक जोड़ी बाहर हो गई। शनिवार रात प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि दो एविक्शन होंगे। जिसके बाद सभी घरवाले हैरान रह गए। घर से जो जोड़ी बाहर हुई उसका किसी को भी अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss 12
जी हां, इस हफ्ते दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, रोमिल-निर्मल, कृति-रोशमी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। जिसमें कृति-रोशमी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। घर से निकलने के बाद कृति ने एक इंटरव्यू में अंदर का हाल बयां किया।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss 12
कृति ने कहा कि 'रोशमी से उनकी बॉन्डिंग अच्छी नहीं थी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।' उन्होंने कहा, 'बिग बॉस के घर के अंदर जोड़ियों में आए कंटेस्टेंट एक दूसरे को जानते थे लेकिन रोशमी और मैं इस शो में आकर ही एक दूसरे से मिले थे।'
4 of 5
bigg boss 12
कृति ने आगे कहा कि 'सभी घरवालों के लिए सबा-सोमी विलेन थे लेकिन जब नॉमिनेशन की बारी आई तो हमें नॉमिनेट कर दिया गया। ये खेल समझना बहुत मुश्किल है।' वहीं उन्होंने कहा कि 'हमारी कैप्टेंसी भी थोड़ी ढीली थी। हमें और सख्त होना चाहिए था।'
कृति ने करणवीर पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि 'घर में करणवीर ने धोखा दिया है। मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। मैं उनके पास एक दोस्त के नाते गई थी। करणवीर को लगता है कि'ये गलत था तो उन्हें तुरंत मुझसे बात करनी चाहिए थी लेकिन इस बात का बहाना बनाकर मुझे धोखा दिया है और नॉमिनेट कर दिया।'