फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 साल बड़े अनूप जलोटा को डेट करने वाली जसलीन गाने में बड़े-बड़ों को देती हैं मात, बोल्डनेस में तो..

Mon, 17 Sep 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bigg boss
सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 12 का आगाज 16 सितंबर यानी रविवार शाम से हो गया । शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए हैं । इनमें से जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा लाइम लाइट बटोरी, वो थे अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू । 
विज्ञापन

2 of 9
bigg boss
बिग बॉस में पता चला कि भजन सिंगर अनूप जलोटा अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री कर रहे हैं । बाद में दोनों पर बनाए गए वीडियो में ये राज खुला कि अनूप और जसलीन एक-दूसरे को पिछले 3-4 साल से डेट कर रहे हैं । जसलीन 28 साल की हैं और अनूप 65 के ।
 
विज्ञापन

3 of 9
bigg boss
दोनों की उम्र के बीच 37 साल का अंतर है । बिग बॉस पर ही इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया । खबर है कि दोनों लिव इन में रहते हैं । वीडियो में जसलीन ये भी कहती नजर आईं कि वो अब अपने परिवार और दुनियावालों से इस रिश्ते को छिपाना नहीं चाहतीं । वो सभी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं ।
 

4 of 9
bigg boss
दर्शकों को ये जोड़ी सबसे ज्यादा मजेदार लगी । हालांकि सलमान खान उनकी की उम्र के फासले को लेकर अनूप जलोटा का मजाक उड़ाते दिखे । अनूप हमेशा से भजन गाते हैं । फिर अचानक दर्शकों के सामने उनकी ऐसी छवि आना काफी शॉकिंग था । वहीं जसलीन गाना गाने में माहिर हैं । साथ ही काफी बोल्ड भी हैं । 
 
विज्ञापन

5 of 9
bigg boss
अनूप जलोटा के बारे में तो सभी जानते होंगे लेकिन आज हम उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन के बारे में बात करते हैं । जसलीन मुंबई में पली-बढ़ी हैं । वो एक एक्टर, सिंगर और परफॉर्मर भी हैं । जसलीन ने 11 साल की उम्र से क्लासिकल और वेस्टर्न संगीत की शिक्षा लेनी शुरू की थी ।
 
विज्ञापन

6 of 9
bigg boss
अब जसलीन 3 साल से मीका सिंह के साथ काम कर रही हैं । इतना ही नहीं जसलीन भरतनाट्यम, हिप-हॉप, सालसा और बेली डांसिंग की ट्रेंड डांसर हैं। जसलीन के कुछ म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हो चुके हैं । 'लव डे लव डे' जसलीन का सोलो डेब्यू एल्बम है । इसमें जसलीन ने खुद गाया और परफॉर्म किया है ।

विज्ञापन

7 of 9
bigg boss
इस वीडियो को जसलीन के पिता केसर मथारू ने डायरेक्ट किया था । इतना ही नहीं जसलीन किक बॉक्सिंग में ब्राउन बेल्ट जीत चुकी हैं और पिछले 7 साल से इसकी प्रैक्टिस कर रही हैं । अब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड और भजन सिंगर अनूप जलोटा के साथ बिग बॉस के घर में पहुंच चुकी हैं ।

8 of 9
bigg boss
जसलीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ा है । इंस्टाग्राम पर जसलीन के फॉलोवर की संख्या 43 हजार है । युवाओं के बीच वो काफी लोकप्रिय हैं। 16 साल की उम्र में उन्हें इंटर कॉलेज कॉम्पटीशन में बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार मिला था। 
विज्ञापन

9 of 9
bigg boss
जसलीन 2013 में आई फिल्म डर्टी रिलेशन में एक्टिंग भी कर चुकी हैं।  लेकिन उनके एक्टिंग करियर को कुछ खास फायदा नहीं मिला । उनके भाई कंवलजीत सिंह मथारू एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। जसलीन अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं और हर दिन योगा करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें