फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसलीन को डेट करने पर अनूप जलोटा का उड़ रहा मजाक, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- 'मौला मेरे ले ले मेरी जान'

Tue, 18 Sep 2018 05:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
anup jalota
बिग बॉस 12 शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और भजन सिंगर अनूप जलोटा की चर्चा हर तरफ हो रही है। शो में अनूप अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ पहुंचे हैं। जसलीन, अनूप की स्टूडेंट भी हैं। गुरु-शिष्य की ये जोड़ी करीब 3 साल से रिलेशन में है। इस बात का खुलासा दोनों ने बिग बॉस में आने पर ही किया। जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा को लेकर तरह तरह की मीम्स बनने गले। आइए दिखाते हैं सोशल मीडिया पर किस तरह उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
anup jasleen
जसलीन उम्र में भजन गायक अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं। इन दोनों के शो में हिस्सा लेने के बाद सोशल मीडिया पर भजन गायक का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 10
anup jalota
यह दोनों जोड़ीदार के तौर पर 'बिग बॉस' में आए है। इन दोनों के शो में आते ही सोशल मीडिया पर हर जगह इन दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं।

 

4 of 10
anup jalota and jasleen
एक भजन सिंगर का अपने से इतनी छोटी लड़की को डेट करना, दर्शकों को समझ में नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा - 'घोर कलयुग है, प्यार आजकल बहुत ज्यादा अंधा हो गया है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'भजन, सुनना आज से बंद।

 
विज्ञापन

5 of 10
अनूप जलोटा
न केवल सोशल मीडिया बल्कि घरवालों के मन में भी अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
anup jalota
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि उम्र में लंबे फर्क के बावजूद दो लोग रिश्ते में बंधे हों। ऐसे तमाम उदाहरण हैं, जहां लोगों ने उम्र को प्रेम के आड़े नहीं आने दिया। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को तो मजाक उड़ाने का बहाना चाहिए।

 
विज्ञापन

7 of 10
anup jalota and jasleen
अनूप जलोटा सबसे लोकप्रिय भजनों में ऐसी लागी लगन, मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो, जग में सुंदर हैं दो नाम, अच्युतम केशवम, चदरिया झीनी रे झीनी शामिल हैं।
 
 

8 of 10
जसलीन और अनूप जलोटा
अनूप जलोटा ने तीन शादी की। उनकी पहली पत्नी गायिका सोनाली सेठ थीं। दोनों साथ में गायिकी करते थे। हालांकि उनकी शादी टिकी नहीं और उनका तलाक हो गया।
 

9 of 10
anup jalota
घर के बाकी सदस्य जसलीन और अनूप से उनके रिश्ते का सच जानना चाहते हैं। अब इस गुरु-शिष्य की जोड़ी को लोगों के सवालों से जूझना पड़ रहा है। वहीं बिग बॉस के बाहर भी दोनों के रिलेशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
 
विज्ञापन

10 of 10
anup jalota
 एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए जसलीन के पिता केसर मथारू ने कहा है कि ये खबर मेरे और परिवारवालों के लिए काफी चौंकाने वाली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें