बिग बॉस के घर में कब कौन किसका दोस्त हो जाए और कब कौन किसका दुश्मन बन जाए यह कहना बहुत मुश्किल है। इसका ताजा-ताजा उदाहरण अनूप-जसलीन का रिश्ता है। बिग बॉस के घर में आकर अपने प्यार के इजहार करने वाले अनूप-जसलीन का रिश्ता शो के तीसरे हफ्ते में आते-आते टूट गया हैं। दोनों की राहें अब जुदा हो गई हैं। जिसकी मुख्य वजह जसलीन का अनूप जलोटा के लिए त्याग नहीं करना है।
विज्ञापन
2 of 5
jasleen
आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को घर में हुए नॉमिनेशन टॉस्क में जसलीन को अनूप जलोटा और खुद को बचाने के लिए दीपिका के दिए हुए टॉस्क को पूरा करना था। टॉस्क था कि दीपिका ने अनूप जलोटा को किडनेप किया हुआ था। जसलीन को उनको छुड़ाने के लिए कपड़े, मेकअप का सामान देना और अपने बाल कटाने थे। जसलीन दीपिका के दिए हुए टॉस्क को करने से मना कर देती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
anup jalota and jasleen
अनूप जसलीन की इस हरकत से इतना खफा हो जाते हैं कि वह घरवालों के सामने जसलीन से उनका रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर देते हैं। वह घरवालों से आज कहते हुए दिखेंगे कि जो लड़की मेरे लिए अपने कपड़े और मेकअप का त्याग नहीं कर सकती है उसके साथ कोई रिश्ता क्यों रखा जाए। वह आगे यह भी कहते हैं कि अगर मैं जसलीन की जगह होता तो उसके लिए कुछ भी कर देता।
4 of 5
anup jasleen
आज देखने को मिलेगा कि दुनिया के आरोपों की परवाह किए बगैर प्यार में डूबे हुए भजन गायक अनूप और जसलीन कैसे एक-दूसरे से अलग होते हैं। अनूप आज जसलीन के साथ अपना तीन साल पुराना रिश्ता पूरी तरह से खत्म कर देंगे। जसलीन ने बिग बॉस के घर में आने से पहले यह कभी नहीं सोचा होगा कि कैसे उनका एक गलत फैसला घर में उनके रिश्ते को खत्म कर देगा। जसमीत आज रात को प्रसारित होने वाले शो में फूट-फूट कर रोती हुई भी दिखाई देंगी।
बिग बॉस' के घर में कुछ भी होना नामुमकिन नहीं है। इस सीजन में घर में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन की है। जसलीन अनूप जलोटा से उम्र में 37 साल छोटी हैं और दोनों रिलेशनशिप में है। लेकिन आज इन दोनों का प्यार भरा रिश्ता टूट जाएगा।