बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की दुश्मनी काफी पुरानी है। इन दिनों शिल्पा और विकास के बीच सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर शुरू हो गया है। बता दें विकास गुप्ता इन दिनों शिल्पा शिंदे को काम पर ध्यान देने की नसीहत दे रहे हैं। कुछ दिन पहले शिल्पा ने एक ट्वीट किया था जिसके दौरान उन्होंने विकास को लेकर कुछ बातें कही थी, जो विकास को नागवार गुजरी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss
- फोटो : self
शिल्पा ने ट्वीट में लिखा था कि हां वास्तव में विकास गुप्ता टीवी जगत के माफिया हैं। इस नोटिस पर नजर डालें जो मुझे 27 सितंबर 2017 को मानहानि के मामले में मिला था, जबकि 28 सितंबर 2017 को मैं बिग बॉस 11 में जाने की तैयारियां कर रही थी। मुझे बिग बॉस जाने से रोकने के लिए यह किया गया था। बहुत ही बुरी योजना थी।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss
- फोटो : self
जिसके जवाब में विकास ने लिखा है कि भाभी जी शिल्पा को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। अपने एक इंटरव्यू के दौरान विकास ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि शिल्पा यह सब क्यों कर रही हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि किसी भी मूर्खता के लिए सलमान खान और कलर्स के नामों को खींचना अच्छी बात नहीं है।
4 of 5
Vikas Gupta
विकास का कहना है कि शिल्पा वास्तम में अच्छी अभिनेत्री हैं। जरूरी नहीं कि कोई आपको पास आकर जो कुछ भी कहे वह सच ही हो, हमने डेढ़ साल पहले बिग बॉस के उस सीजन को खत्म कर दिया था। इसलिए अब उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि हर दूसरे दिन जो शिल्पा कर रही हैं वह ठीक नहीं है।
इस विवाद में शिल्पा ने सलमान खान को भी घसीटा है। शिल्पा ने ट्वीट किया कि विकास ने सलमान खान को भी यह कहने के लिए जोर डाला कि भाभी जी घर पर हैं से उन्हें निकालने में विकास का हाथ नहीं था। बता दें इन दिनों विकास गुप्ता एमटीवी पर शो को होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 11 के बाद विकास का यह पहला प्रोजेक्ट है। शिल्पा अक्सर विकास के शो की आलोचना भी करती हैं।