फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: कैप्टेंसी पाने के लिए पुनीश ने पार की हदें, बंदगी भी बोल उठी 'छी-छी'

Fri, 03 Nov 2017 01:22 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस के घर में चल  रहे ड्रामे में अब एक और नया मोड़ आया है। आपको बता दें कि विकास गुप्ता, हिना खान और लव त्यागी के बाद अब बिग बॉस के घर को अपना नया कैप्टन मिल गया है। इस बार कैप्टन बनने के लिए 3 दावेदार चुने गए थे जिनमें बेनाफशा पूनावाला, हितेन तेजवानी और पुनीश शर्मा शामिल थे। खबर है कि इस कैप्टेनसी की रेस में पुनीश शर्मा ने जीत हासिल कर ली है लेकिन इस जीत को पाने के लिए पुनीश ने एक ऐसा गंदा काम कर दिया कि जिसे देख सबने अपना मुंह छिपा लिया। 

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: अर्शी खान ने फिर कुछ ऐसा कहा, शर्म के मारे पानी-पानी हुए प्रियांक
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल कैप्टन बनने के लिए पुनीश अपने टास्क में इतना जिद पर अढ़ गए कि उन्होंने पैंट में ही पेशाब कर दी। दरअसल, बिग बॉस ने हितेन, बेन और पुनीश को एक कैप्टेनसी टास्क दिया था। इन तीनों को पिछले सीजन का मशहूर टास्क दिया गया था जिसमें एक प्रोप पर पूरे दिन बैठे रहना पड़ता है और अंत तक बैठे रहने वाला कटेस्टेंट ही जीतता है।
विज्ञापन

3 of 4
इस बार के कैंप्टेंसी टास्क के तहत इन तीनों को लंबे समय तक साइकिल पर बैठना था। इन्हें वॉशरूम जाने तक की अनुमति नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हितेन और बेन लंबे समय तक साइकिल पर नहीं बैठ पाए जबकि पुनीश ने टास्क जीतने के लिए साइकिल पर बैठकर ही अपने पैंट में पेशाब कर दी। आखिर तक साइकिल पर बैठे रहने के कारण इस टास्क में पुनीश जीत गए और घर के कैप्टन बन गए।

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: इस वीडियो में है अर्शी के पुणे-गोवा का 'गंदा' स्कैंडल, रखी थी ये डिमांड
विज्ञापन

4 of 4
कैप्टेंसी टास्क को पूरा करने के लिए पुनीश ने इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी और साबित कर दिया कि जीत के लिए वो किसी भी हद को पार कर सकते हैं लेकिन उनकी इस हरकत को देख घरवालों को शर्म आ गई। यहां तक की घर में उनकी गर्लफ्रेंड बनीं बंदगी कालरा के मुंह से भी छी-छी निकल गई। अब देखना ये है कि पुनीश कैप्टर बनकर घर में क्या धमाल मचाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें