बिग बॉस के सीजन 11 में हिना खान भी अपनी हरकतों को लेकर विवादों में बनी हुई हैं। वीकेंड के वार में सलमान के सामने हिना के बड़े झूठ का पर्दाफाश हो गया। वहीं, एक अन्य सीन में प्रियांक ने भी हिना खान को अश्लील इशारा कर दिया। इसे देख हिना के साथ-साथ अन्य घरवाले भी दंग रह गए।
विज्ञापन
2 of 6
Salman Khan
दरअसल हुआ यूं कि वीकेंड के वार की शुरुआत में जब सलमान घरवालों से विलेन का नाम पूछते हैं तो पुनीश के बाद नाम आता है हिना खान का। हिना से पिछले टास्क के बारे में पूछा गया, जब उन्होंने बंदगी की आंखों में मिर्ची डाल दी थी। संचालक के तौर पर विकास गुप्ता ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मानीं।
विज्ञापन
3 of 6
Bigg Boss 11
विकास ने मिर्ची का डिब्बा छिपाया तो वह एक और डिब्बा ले आईं। यहां तक कि जब बंदगी की आंखों में लाल मिर्च चली गई और वह दर्द से तड़पने लगी तो हिना ने उन्हें कहा कि उन्हें बेल बजानी होगी। विकास ने बंदगी को पानी देना चाहा तो हिना ने उन्हें रोक लिया। जब सलमान ने पूछा कि हिना ऐसा क्यों किया तो ये मिला जवाब..
4 of 6
Hina Khan
हिना खान ने कहा...'मैंने नहीं रोका', तब सलमान ने उसे कहा कि आपके रोका था। इस तरह का हिना का बड़ा झूठ लोगों के सामने आ गया। पहले भी हिना अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रही हैं। यहां तक कि सपना ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि अब तक जितने भी इंटरव्यू हुए, सभी ने हिना को नेगेटिव कहा।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियांक शर्मा की बिग बॉस में वापसी
- फोटो : ColorsTV
कुलमिलाकर शो में हिना खान अपने एटीट्यूड के चलते सबको धीरे धीरे खिलाफ करती जा रही हैं। हाल ही के अनसीन फुटेज में प्रियांक ने अपनी दोस्त हिना खान को अश्लील इशारा किया। दरअसल हुआ यूं था कि हिना खान, प्रियांक शर्मा और अर्शी खान बेडरूम में बैठे थे और किसी टॉपिक पर बात कर रहे थे।
इतने में प्रियांक कोई बात हिना से पूछना चाहता है तो हिना जवाब देती हैं कि वह बाद में बात करेगी। प्रियांक इस बात पर हिना को थम्स अप का साइन दिखाने वाले थे लेकिन उन्होंने मिडिल फिंगर दिखा दी। प्रियांक के इस इशारे को देख हिना के साथ साथ बाकी घरवाले भी हैरान हो गए। बाद में इस बात को मजाक में टाल दिया गया।