फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: हिना खान की जिंदगी में लौटा ये खास शख्स, ब्वॉयफ्रेंड को भी होगी जलन

Mon, 22 Jan 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan and priyank sharma
बिग बॉस 11 सीजन खत्म हो चुका है लेकिन घर के कंटेस्टेंट किसी ना किसी वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हमने आपको पहले ही बताया कि शो से निकलते ही घर के 7 कंटेस्टेंट्स की किस्मत खुल गई है जहां किसी को फिल्म का ऑफर मिला तो किसी को वेब सीरीज का। वहीं अब घर की ड्रामा क्वीन कही जानी वाली हिना खान की जिंदगी में एक खास शख्स की एंट्री हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
hina khan
बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट के लिए कभी अच्छे अनुभव हुए तो कभी बुरे। कई बार तो टास्क के लिए घर के सदस्यों को अपनी सबसे कीमती चीज भी खोनी पड़ी। ऐसा ही कुछ हुआ था हिना खान के साथ भी, लेकिन अब हिना खान की जिंदगी में खुशियां लौट आईं हैं जिसे वह सबसे प्यार करती थीं उनकी जिंदगी में दोबारा लौट आया है। निश्चित रुप से हिना के ऐसे प्यार को देखकर उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी को भी जलन होगी।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 11
टास्क के दौरान हिना खान को अपने दोस्त लव त्यागी को नॉमिनेट करने से बचाने के लिए हिना को अपना सॉफ्ट टॉय 'पूह' को नीले कलर में डूबोकर खराब करना था। जिसके बाद हिना ने आठ साल पुराने टेडी को त्यागना पड़ा था। जिसके लिए उन्होंने काफी हंगामा किया था।

4 of 5
pooh
अब हिना खान की जिंदगी में उनके पुराने दोस्त 'पूह' की दोबारा एंट्री हुई है। हिना खान ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने हिना खान की लाइफ में ‘पूह’ की एंट्री दोबारा करवाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan
बता दें बीते दिनों बिग बॉस के घर में हुई नॉमीनेशन प्रक्रिया में घर के एक कंटस्टेंट को बचाने के लिए सहयोगी कंटस्टेंट को अपनी सबसे कीमती और प्यारी चीज को त्यागना था और कंटस्टेंट को बचाना था। इस दौरान प्रियांक ने हितेन तेजवानी को बचाने के लिए अपने सिर के बाल त्यागे तो वहीं आकाश डडलानी ने भी सहयोगी कंटस्टेंट बंदगी को बचाने के लिए भी अपने सिर के बालों को खोना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें