फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत से सदमे में है बिग बॉस 11 का यह कंटेस्टेंट, नहीं मनाएगा अपना जन्मदिन

Fri, 02 Mar 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
akash dadlani - फोटो : colors tv
लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनकी अचानक मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने फेवरेट एक्ट्रेस की मौत से बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट आकाश ददलानी भी काफी दुखी है और उन्होंने इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Akash Dadlani
श्रीदेवी के निधन के बाद आकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की तस्वीर पोस्ट करते हुए इमोशनल मैसेज शेयर किया है- 'मेरा जन्मदिन है लेकिन मैं खुश नहीं हूं। भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार हमें छोड़ कर चली गईं। उनका निधन हम सभी के लिए एक दुखद दिन है।  जो शून्य उन्होंने पैदा किया है, उसे कोई नहीं भर सकता। हम आपको हमेशा याद करेंगे। आरआईपी।'
 
विज्ञापन

3 of 4
sri devi
आपको बता दें, सिर्फ आकाश ही नहीं श्रीदेवी की मौत से आहत होकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और उर्वशी रौतेला ने भी इस बार अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। वहीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि वह इस साल होली नहीं मनाएंगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'श्रीदेवी के निधन की वजह से जानकी कुरीर में हमारी दो मार्च को होने वाली होली पार्टी रद्द कर दी है।'
 
 
विज्ञापन

4 of 4
Sridevi
इस से पहले शाहिद ने भी अपने जन्मदिन पर ट्वीट पर श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा, ‘शुभकामनाएं देने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं लेकिन आज का दिन श्रीदेवी को याद करने का दिन है। वह हमारी जिंदगी में एक जादू की तरह आईं जिन्हें हम हमेशा याद रखेंगे। हमारा सारा प्यार उनके लिए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें