बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा होने वाला है, जब कोई कंटेस्टेंट अपने एक फैसले के कारण उसके दोस्त को खो देगा। ऐसा ही होने वाला है Bigg Boss 11 में अर्शी खान के साथ। सीजन के शुरू से ही अर्शी घर में सरेआम हितेन से प्यार का इजहार करती रही हैं, लेकिन अब उसी का फैसला उसे घर से बाहर करवा देगा।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से गिरफ्तार हो सकती हैं अर्शी खान, सेमी न्यूड बॉडी में बनवाया था तिरंगा
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 में जो अर्शी खान हर समय हितेन से सबसे ज्यादा फ्लर्ट करती थीं, सरेआम उनसे लिपटने के मौके ढूंढती थी, चाहे राजा रानी टास्क हो या महारानी का। सलमान के सामने भी अर्शी खान ने हितेन से अपने प्यार का इजहार किया था। पिछले टास्क में तो वह हितेन को हंसाने के लिए 'प्रेगनेंट' तक बन गई थीं।
विज्ञापन
3 of 5
फिर कुछ ऐसा हुआ कि अर्शी खान ही हितेन को उस समय दुश्मन मानने लगीं जब खुलासा हुआ कि पिछले सप्ताह हितेन ने अर्शी को नहीं शिल्पा को नॉमीनेशन से बचाया था। हितेन सभी घरवालों के ये बात छिपा गए। जैसे ही ये बात अर्शी को पता चली तो उसने हितेन से बदला लेने की ठानी और नॉमीनेशन प्रक्रिया में इसका बदला ले लिया।
पढ़ेंः Bigg Boss 11 का असली विनर एक झटके में होगा OUT, 3 कारण भी जान लीजिए
4 of 5
आपको बता दें कि हितेन तेजवानी की ये हरकत यूजर्स को भी नागवार गुजरी है। बीते दो की वोटिंग प्रक्रिया पर नजर दौड़ाई जाए तो हितेन तेजवानी को अब तक सबसे कम वोट मिले हैं। अगर ऐसा ही रहा तो इस बार हितेन का घर से आउट होना तय है। चौंकाने वाली बात ये है कि लव त्यागी को शिल्पा के बाद सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
हितेन तेजवानी जब घर से आउट हुए तो सबसे ज्यादा दुख अर्शी खान को ही होगा। अर्शी को यकीनन अपने उस फैसले पर पछतावा होगा, जब स्पेशल पावर का यूज करते हुए उसने हितेन को नॉमीनेट करवाया। अर्शी ने सपने में भी सोचा न होगा कि उसका एक ये फैसला उसे घर से आउट करवाने की वजह बन जाएगा।